अजमेरPublished: Jun 06, 2023 02:13:48 am
dinesh sharma
भगवान के प्रति भक्तों के भाव में कोई कमी नहीं है। घरों में भक्त भगवान के सोने-चांदी के बर्तनों में भोग लगा रहे हैं। ठाकुरजी को सोने-चांदी के गहने भी पहनाए जाते हैं।
अजमेर.
सोना और चांदी बेशक महंगे हो गए, लेकिन भगवान के प्रति भक्तों के भाव में कोई कमी नहीं है। घरों में भक्त भगवान के सोने-चांदी के बर्तनों में भोग लगा रहे हैं। ठाकुरजी को सोने-चांदी के गहने भी पहनाए जाते हैं। दुकानों पर भी भगवान के गहनों और बर्तनों की पूरी रेन्ज हैं। बाजार में नया ट्रेन्ड देवी-देवताओं के सोने के तिलक चढ़ाने का शुरू हुआ है। भक्त अपनी क्षमतानुसार खरीदारी कर सकता है।