scriptअजमेर में खुला अनूठा वुमन्स petrol pump, महिला स्टाफ देगा womens को सेवाएं | different petrol point for womens in ajmer, women staff gives service | Patrika News
अजमेर

अजमेर में खुला अनूठा वुमन्स petrol pump, महिला स्टाफ देगा womens को सेवाएं

महिला पेट्रोल पम्प की हुई शुरूआत। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने किया इसका शुभारंभ

अजमेरFeb 07, 2017 / 06:30 am

raktim tiwari

petrol point for womens in ajmer 2017

petrol point for womens in ajmer 2017

अजमेर में महिलाओं को पेट्रोल पम्प पर अब महिलाएं सेवाएं देती नजर आएंगी। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर में आधी आबादी के लिए जयपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर अनूठी पहल की गई है। 
यहां महिलाओं के लिए अलग से पेट्रोल पॉइंट स्थापित किया गया है। इसका महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने इसका उद्घाटन किया। वहीं जिला रसद अधिकारी दीप्ति शर्मा ने क्वालिटी एंड क्वांटिटी चेक पॉइंट की शुरुआत की।
आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्पर पर महिला ग्राहकों के लिए अलग से पेट्रोल मशीन लगाई गई है। यहां महिला कर्मचारी ही सेवाएं देंगी।

इस मौके पर मंत्री भदेल ने कहा कि इस पेट्रोल पम्प पर महिला ग्राहकों के लिए की गई यह पहल मिसाल बनेगी। इससे महिलाओं को कतार में नहीं लगना पड़ेगा और उनके समय की बचत होगी।
मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सैल्स मैनेजर अजमेर एरिया अनुराग अग्रवाल ने ईंधन की बचत का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत को रोजमर्रा की आदत में शुमार करना होगा।

पेट्रोल पंप संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि कंपनी की ओर से पम्प को न्यू लुक दिया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी जल्द इसी प्रकार नई शुरूआत की जाएेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो