scriptउपलब्धी: शिकायतों के निवारण में अजमेर संभाग नम्बर एक पर अजमेर राज्य में नम्बर दो पर | District got pride: Ajmer division number one in redressal of grievan | Patrika News

उपलब्धी: शिकायतों के निवारण में अजमेर संभाग नम्बर एक पर अजमेर राज्य में नम्बर दो पर

locationअजमेरPublished: May 27, 2022 09:55:05 pm

Submitted by:

bhupendra singh

जिला प्रशासन की निगरानी के कारण आई तेजी

Rajasthan sampark portal

Rajasthan sampark portal

आमजन की शिकायतों की सुनवाई और राहत देने के मामले में जिले ने राज्य में उल्लेखनीय उपब्धी हासिल की है। अजमेर राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के जरिए शिकायत के निवारण में राज्य में नम्बर दो की पोजीशन पर आ गया है। पिछले माह अजमेर नम्बर चार पर था लेकिन अब अजमेर दो पायदान ऊपर आ गया है। वहीं संभाग की बात करें तो संभागीय जिलों में केवल अजमेर ही ऐसा जिला है जो पहले नम्बर है। संभाग की बात करने तो अजमेर संभाग के अजमेर और नागौर जिले टॉप 5 में हैं। अजमेर जिले में सम्पर्क पोर्टल पर एक साल से अधिक पुराना एक भी प्रकरण नहीं है। अजमेर से आगे केवल बांरा जिला ही है।
शिकायत निवारण् से संतुष्टि बढ़ी

सम्पर्क पार्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण समय में कमी आई है। अब औसत निस्तारण समय 14 दिन हो गया है। वहीं 71.13 प्रतिशत लोग समस्या निवारण से संतुष्ट है। वहीं 53.10 प्रतिशत लोग शिकायत रिजेक्ट किए जाने से भी संतुष्ट नजर आए। जिले में अप्रेल तक 3 हजार 495 शिकायतें सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित थीं जबकि मई के दौरान 5 हजार 524 शिकायतें दर्ज हुई। कुल 9 हजार 19 शिकायतों में से 5 हजार 578 का निस्तारण किया गया। यह शिकायत निवारण का 61.85 प्रतिशत है। जिले में 6 महीनें से अधिक का केवल एक प्रकरण है जो हाल ही रीओपन हुआ है।
इन विभागों की शिकायतें सर्वाधिक

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर जलदाय विभाग की 273, राजस्व महकमें की 141, पंचायतीराज की 124, अजमेर डिस्कॉम की 98, नरेगा की 104, नगरीय निकाय की 102, पुलिस 77, सामाजिक अधिकारिता विभाग 68, एडीए 57,नगर निगम अजमेर 55, रसद विभाग की 50, राज्य बीमा विभाग की 39, पीडब्ल्यूडी की 31, माइंस 29, चिकित्सा विभाग की 24 आदि की शिकायत सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित हैं।
लगातार हो रही मॉनेटरिंग

जिला स्तर से सम्बन्धित अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों निस्तारण के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन ) कैलाश चंद शर्मा लगातार इसकी मोनेटरिंग कर रहे हैं। जिन विभागों तथा अधिकारियों के पास राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की शिकायतें पेडिंग उन्हें व्यक्तिगत सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिला कलक्टर स्तर से नोटिस व चार्जशीट भी जारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो