अनदेखी का ग्रहण, परकोटे पर होने लगे कब्जे
अजमेरPublished: May 26, 2023 11:46:49 pm
- रक्षा के लिए बनी दीवार के नजर आ रहे अब अवशेष
शहर का ऐतिहासिक परकोटा अनेकों युद्ध और आक्रमणों से शहर की रक्षा कर शहर की जनता को सुरक्षा प्रदान करता रहा। परकोटा नगर परिषद (अब निगम) की ओर से किराए पर देने के बाद उसकी कोई सार संभाल नहीं की गई।


अनदेखी का ग्रहण, परकोटे पर होने लगे कब्जे
अजमेर. शहर का ऐतिहासिक परकोटा अनेकों युद्ध और आक्रमणों से शहर की रक्षा कर शहर की जनता को सुरक्षा प्रदान करता रहा। परकोटा नगर परिषद (अब निगम) की ओर से किराए पर देने के बाद उसकी कोई सार संभाल नहीं की गई। यही नहीं उसका रिकॉर्ड भी समय-समय पर दुरुस्त नहीं किया गया। इससे यह ऐतिहासिक परकोटा अपना स्वरूप खोने लगा। आज इस प्राचीन धरोहर की मुंडेर निरंतर गिरती जा रही है। शहर के कई हिस्सों में इसके अवशेष देखे जा सकते हैं। जो अपनी मूल चौड़ाई व लंबाई से कहीं कम नजर आते हैं।लीज पर दिए हिस्से का मनमाना उपयोग