वसूला जाए भवन निर्माण सेस मंत्री विश्नोई ने कहा कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के लिए वसूले जाने वाले सेस की वसूली की जाए। सेस वसूली योग्य भवन निर्माताओं का सर्वे जून में किया जाएगा। यह सर्वे रेंडम आधार पर सैंपल सर्वे होगा। सर्वे के दौरान पाए गए वसूली योग्य भवनों की संख्या अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
बाल श्रम के लिए चलाएं अभियान मंत्री ने कहा कि जिले में बाल श्रम की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाकर रोकथाम की जाए साथ ही बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए भी कार्यवाही की जाए। श्रमिकों का निर्धारित प्रक्रिया से पुनर्वास भी किया जाए।
करें रेंडम परिक्षण उन्होंने कहा कि कारखाना एवं बॉयलर विभाग के द्वारा जिले में स्थापित बॉयलरों का रेंडम परिक्षण किया जाए। प्रति माह ऑनलाइन निर्धारित टारगेट के अनुसार कम से कम 2 बॉयलर जांच की जाए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित विषयों पर एडीएम मुरारी लाल वर्मा के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त विश्वेश्वर, बॉयलर विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक नरेंद्र जलुथरिया एवं शंकर लाल रेगर, श्रम कल्याण अधिकारी सुनिल यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
लडखड़ा कर गिरे बैठक के बाद सर्किट हाउस के बारह निकलते समय मंत्री सुखराम लड़खड़ा कर गिर गए। हालांकि उन्हें चोट नहीं लगी। आसपास खड़े अधिकारियों व अन्य ने उन्हें हाथ पकड़ कर उठा लिया।