scriptElection result: ब्यावर में भी बनता दिख रहा भाजपा का बोर्ड | Election result: Beawar latest municipal result | Patrika News

Election result: ब्यावर में भी बनता दिख रहा भाजपा का बोर्ड

locationअजमेरPublished: Nov 19, 2019 10:39:27 am

Submitted by:

raktim tiwari

नगर परिषद के चौंकाने वाले नतीजे आ रहे हैं। वार्ड 14 से पार्षद और मौजूदा नगर परिषद सभापति कमला दगदी चुनाव हार गई हैं।

local body poll

local body poll

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

ब्यावर नगर परिषद के चौंकाने वाले नतीजे आ रहे हैं। वार्ड 14 से पार्षद और मौजूदा नगर परिषद सभापति कमला दगदी चुनाव हार गई हैं। वे कांग्रेस के बैनर पर चुनाव में उतरी थीं। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक शर्मा जीते हैं। मालूम हो कि ब्यावर नगर परिषद के 2015 में हुए चुनाव में बबीता देवी सभापति बनी थी। लेकिन एक साल पहले उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते ट्रेप किया था। यह मामला कई दिन कोर्ट में चला। बबीता फिर सभापति बनी, पर स्थानीय निकाय विभाग ने उन्हें हटा दिया था।
विजयी रथ पर भाजपा, पुष्कर पालिका पर कब्जा तय
अजमेर. स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का नगर पालिका पुष्कर पर कब्जा तय है। भाजपा के 14 पार्षद जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस के 9 और 2 निर्दलीय पार्षद के सिर का जीत का सेहरा बंधा है।
प्रत्याशियों की की बाड़ा बंदी
भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को गुप्त स्थान पर ठहराया है। इनकी बाड़ाबंदी दो दिन से जारी है। जीतने वाले पार्षदों को एकजुट किया जाएगा, ताकि सभापति और उप सभापति के चुनाव में कामयाबी मिल सके। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए यह चुनाव अहम हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव में कामयाबी के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतरी थी। लेकिन राज्य की 25 लोकसभा सीट हार गई। अब निकाय चुनाव में कांग्रेस की यह दूसरी परीक्षा है।
ये है ब्यावर की अब तक की तस्वीर, ये जीते हैं पार्षद

कांग्रेस के पार्षद
11 संतोष शर्मा
15 भुवनेश शर्मा
16 अब्दुल मजीद
20 विकास दगदी
41 दलपत राज मेवाड़ा
42 राजेश शर्मा
43विक्रम सोनी
10 से प्रिया दुलग
32 से दिनेश बैरवा
38 से सरस्वती शर्मा
निर्दलीय पार्षद
14 त्रिलोक शर्मा
18 भारत बाघमार
19 सुरेंद्र सोनी
49 सुशीला प्रजापति
50 नीरू चौहान
5 से गिरधारी पोपावत
31 से ललिता
33 से भागचंद


भाजपा के पार्षद
1 से नरेष कनोजिया
2 से मुन्नीदेवी
3 से सुनीता भाटी
4 से कमला दगदी
6 से मनोज तंवर
7 से वीरेंद्र सिंह
8 से वेदराज भाटी
9 से मंगतसिंह मोनू
34 से नेंनु राम देवड़ा
35 सेजितेंद्र सिंह
36 से पिंकी कुमावत
37 से जयसिंह कड़ीवाल
39 से बिना झंवर
40 से विष्णु हेड़ा
12 रवि चौहान
13 अंगद राम अजमेरा
17 प्रीति शर्मा
44 रिखब खटोड़
45 श्रीराज सिंह
46 शांति देवी
47गोपाल सिंह
48 जशोदा देवी

ब्यावर में भी बनता दिख रहा भाजपा का बोर्ड

अब तक के नतीजे
भाजपा 27
कांग्रेस 16
निर्दलीय 13
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो