scriptदिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, लूटपाट की फिराक में था युवक | Entering the house in broad daylight, attacking the woman with a knife | Patrika News

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, लूटपाट की फिराक में था युवक

locationअजमेरPublished: Feb 20, 2022 02:26:21 am

Submitted by:

Dilip

– बेटे से कॉपी लेने के बहाने घर में घुसा, अकेला पाकर किया हमला
– बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर समाज में आक्रोश
कस्बे में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसले पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। यह अपराध सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगे हैं। शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई।
 

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, लूटपाट की फिराक में था युवक

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला, लूटपाट की फिराक में था युवक

बाड़ी . कस्बे में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बुलंद हौसले पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। यह अपराध सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगे हैं। शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे व्यास कॉलोनी निवासी प्रवीण गोयल के घर एक युवक पहुंचा। घर पर प्रवीण गोयल की पत्नी रूबी गोयल अकेली थी। आरोपी ने उनके बेटे से कॉपी लेने का बहाना बनाया और घर में अंदर चला गया। आरोपी ने महिला को अकेला देखकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान युवक ने लूटपाट की कोशिश की ,लेकिन शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इससे आरोपी यहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद घायल महिला रूबी गोयल को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
………….नहीं हुई गिरफ्तारी

घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देना अब ट्रेंड सा बन गया है। इसका सबसे बड़ा कारण पिछली घटनाओं में कोई गिरफ्तारी नहीं होना सामने आ रहा है। कुछ दिन पूर्व बाड़ी के वरिष्ठ फिजीशियन और पूर्व पीएमओ डॉ. सुरेश मंगल पर प्राणघातक हमला हुआ था, जिसे लेकर सीसीटीवी फुटेज के साथ लोगों ने आंखों देखा हाल भी बताया था, लेकिन उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे करीब डेढ़ माह पूर्व बाड़ी में बाल रोग विशेषज्ञ मेदीराम मीणा के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ और लूटपाट की वारदात हुई। मामला दर्ज होने के बाद भी उस मामले का भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में कस्बे में वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ……प्र्रशासन करे सख्त कार्रवाई, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन – मुन्नालालघर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला करने की वारदात के बाद अग्रवाल समाज में आक्रोश है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते यदि प्रशासन की ओर से कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अग्रवाल समाज द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसमें प्रशासन को उसके काम करने का तरीका समझाया जाएगा। इसी के साथ अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने भी लगातार हो रही वारदातों को लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और जल्द से जल्द घटनाओं के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गौशाला अध्यक्ष सुनील गर्ग ने जिला प्रशासन को ऐसी वारदातों को लेकर सजग रहने के साथ सही कार्य योजना बनाकर लोगों को भयमुक्त रहने के लिए माहौल तैयार करने का आग्रह किया।……गश्त व्यवस्था ध्वस्त, कार्यवाही में भी देरीलोगों का आरोप है कि लगातार बढ़ते अपराध के ग्राफ का बड़ा कारण पुलिस का उदासीन रवैया है। न तो गश्त ही दुरुस्त तरीके से की जा रही है और न ही कार्रवाई को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सामान्य तौर पर देखने में आता है कि पीडि़त पक्ष ही एफ आईआर दर्ज कराने से लेकर कार्रवाई पूरी होने तक बुरी तरह से लाल फीताशाही के चंगुल में फंसा नजर आता है। ऐसे में पीडि़त को न्याय मिल पाना दूर की कौड़ी नजर आता है।……यह बोले विधायक मलिंगाविधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जानना चाहा तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं बाड़ी नगर वासियों की सुरक्षा में कतई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शीघ्र मिलकर बाड़ी में पुलिसकर्मियों की अधिक तैनाती करने के साथ ही गश्त व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही।….इनका कहना हैपीडि़त पक्ष के लोग मामले की डिटेल नहीं दे पा रहे हैं। यह जांच का विषय है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।- बाबूलाल मीणा, वृत्ताधिकारी बाड़ीबाड़ी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो