पिछले वित्तीय वर्षों की स्थिति वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभाग को 3250 करोड़ का लक्ष्य मिला। विभाग ने 3050 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 93.94 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग को 4050 करोड़ का लक्ष्य मिला। विभाग ने 3674 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 90.74 प्रतिशत रहा।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभाग को 5350 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया गया विभाग ने इसके मुकाबले 4234.73 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 79.15 प्रतिशत ही रहा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 5550 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया गया विभाग 5297.27 करोड़ ही हासिल कर सका। यह लक्ष्य का 95.45 प्रतिशत रहा।
दोनों ही वर्षों पर कोरोना की कारण राजस्व वसूली पर असर पड़ा। हालांकि पिछले दो साल की तुलना में राजस्व में जनवरी तक 25.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष सर्वाधिक राजस्व वसूली का अनुमान
-पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक राजस्व मिलने का अनुमान है। विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए 6100 करोड़ के लक्ष्य मिला है। अब तक 4581.16 करोड़ रुपए हासिल किए जा चुके हैं। अब लक्ष्य का 75.10 प्रतिशत ही हासिल हो सका है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 17 जनवरी 2022 तक 973.63 करोड़ का अधिक राजस्व हासिल हुआ है। निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष राहत योजना (एमनेस्टी) की क्रियान्विति के लिए मार्च तक 2022 तक राज्यभर के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उपपंजीयक कार्यालय शनिवार, रविवार तथा राजकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज भी होगा।
अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में सर्वाधिक राजस्व मिलने का अनुमान है। विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए 6100 करोड़ के लक्ष्य मिला है। अब तक 4581.16 करोड़ रुपए हासिल किए जा चुके हैं। अब लक्ष्य का 75.10 प्रतिशत ही हासिल हो सका है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 17 जनवरी 2022 तक 973.63 करोड़ का अधिक राजस्व हासिल हुआ है। निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष राहत योजना (एमनेस्टी) की क्रियान्विति के लिए मार्च तक 2022 तक राज्यभर के पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उपपंजीयक कार्यालय शनिवार, रविवार तथा राजकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज भी होगा।
पिछले वित्तीय वर्षों की स्थिति वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभाग को 3250 करोड़ का लक्ष्य मिला। विभाग ने 3050 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 93.94 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभाग को 4050 करोड़ का लक्ष्य मिला। विभाग ने 3674 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 90.74 प्रतिशत रहा।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभाग को 5350 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया गया विभाग ने इसके मुकाबले 4234.73 करोड़ हासिल किए। यह लक्ष्य का 79.15 प्रतिशत ही रहा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 5550 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया गया विभाग 5297.27 करोड़ ही हासिल कर सका। यह लक्ष्य का 95.45 प्रतिशत रहा।
दोनों ही वर्षों पर कोरोना की कारण राजस्व वसूली पर असर पड़ा। हालांकि पिछले दो साल की तुलना में राजस्व में जनवरी तक 25.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
चार फर्मों से लिए नमूने, होगी जांच
चार फर्मों से लिए नमूने, होगी जांच
अजमेर. राज्य सरकार के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत मंगलवार को की गई कार्यवाही में 4 फर्मों से खाद्य पदार्थो के सैम्पल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत नमोराज प्रोडक्ट्स जमनी कुंडरोड पुष्कर से बादामगिरी, पूजा किराना स्टोर पुराने पैट्रोल पम्प के पास देवास बांसेली पुष्कर से बेसन, बीकानेर मिष्ठान भंडार माकडवाली रोड वैशालीनगर, अजमेर से कलाकन्द एवं धन्ना कचौरी विनायक कॉम्पलेक्स ंके पास पंचशील अजमेर से मैदा के सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाए गए। इसी प्रकार डेयरी विभाग की टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पनीर, घी, दूध एवं मावे के स्पॉट टेस्ट भी किए गए।