scriptयहां कचरे के ढेर करते हैं स्वागत | everywhere bunches of garbage | Patrika News
अजमेर

यहां कचरे के ढेर करते हैं स्वागत

www.patrika.com/rajasthan_news
ब्यावर में बदहाल स्थित में है बस स्टैंड, जगह-जगह कचरे के ढेर से होता है यात्रियों का सामना

अजमेरApr 10, 2019 / 08:38 pm

dinesh sharma

everywhere bunches of garbage

यहां कचरे के ढेर करते हैं स्वागत

ब्यावर (अजमेर).

शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर की समय पर समुचित सफाई नहीं हो पा रही है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। हालात यह है कि कचरा पात्र में रखे कचरे का भी समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रोडवेज परिसर के पास लम्बी चौड़ी जगह है। कार्य योजना तैयार कर इसे व्यवस्थित किया जा सकता है।
रोडवेज परिसर में दोनों ओर के यात्री प्रतीक्षालय में समय पर सफाई नहीं हो रही है। हालात यह है कि कचरा पात्र तक कचरे से अटे पड़े हैं। हवा की आवाजाही के साथ ही यह कचरा उड़ता रहता है, जबकि परिसर में स्थित शौचालय तक की सफाई समय पर नहीं हो रहा है। इससे गंदगी दीवार के सहारे-सहारे जमा हो रखी है। इससे दुर्गंध आती रहती है। समय पर सफाई नहीं होने से दिनों-दिन कचरा बढ़ता जा रह। है।टूटे टीन शेड, दे रहे हादसे को निमंत्रण
रोडवेज बस स्टैंड पर लगे टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुछ स्थानों पर तो एक से दो फीट तक शेड के टुकड़े ही लटक रहे हैं। इनका एक हिस्सा ही अटका हुआ है। इस लटक रहे शेड का हिस्सा एकाएक टूट जाए तो यात्री चोटिल हो सकते हैं। इसके बावजूद रोडवेज प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।जहां बैठते है यात्री वहीं फैला है कचरा
रोडवेज परिसर में जहां यात्री बैठते हैं, वहां पर ही कचरा फैल रहा है। ऐसा नहीं है कि कोने या एक ओर कचरा पड़ा हो। भीलवाड़ा, आसींद की जहां पर बस लगती है। वहां पूरे परिसर में ही गिलास, बोतल सहित अन्य खाद्य सामग्री का कचरा फैल रहा है।संगठन ने लगाया कचरा पात्र, नहीं हो पा रहा रखरखाव
रोडवेज परिसर में कचरा संग्रहण के लिए सामाजिक संगठन की ओर से कचरा पात्र लगवाए गए। इन कचरा पात्र की समय पर सफाई नहीं हो रही है। इससे यह पात्र कचरे से भरने के बाद हवा के साथ उड़ते रहते हैं। इससे यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर खाना भी दुश्वार हो गया है।

Home / Ajmer / यहां कचरे के ढेर करते हैं स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो