scriptकिसानों एवं युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने किया छलावा-भदेल | Ex Minister anita bhadel attack on congress | Patrika News

किसानों एवं युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने किया छलावा-भदेल

locationअजमेरPublished: Mar 31, 2019 09:48:19 pm

Submitted by:

CP

www.patrika.com/rajsthan_news
पूर्व मंत्री भदेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ex  Minister anita bhadel attack on congress

किसानों एवं युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने किया छलावा-भदेल

अजमेर.

पूर्व राज्यमंत्री व अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आई। दस दिन में किसानों की सम्पूर्ण कर्जा माफी नहीं कर सिर्फ डिफाल्टर का ही कर्जा माफ किया जा रहा है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया है। प्रदेश में मात्र 24 हजार बेरोजगार चिह्नित किए हैं। केन्द्र सरकार की ओर से सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण का अधिसूचना जारी करने में कांग्रेस सरकार ने देरी की और आज तक एक भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाया। केन्द्र की ओर से निकाली गई डेढ़ लाख भर्तियों में राज्य के युवाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा।
केन्द्र की ओर से निकाली गई डेढ़ लाख भर्तियों में राज्य के युवाओं को लाभ नहीं मिल पाएगा।

कांग्रेस सरकार के 100 दिनों में भ्रष्टाचार का तबादला उद्योग पनपा है। भदेल ने संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज जैन, देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, उप महापौर सम्पत सांखला आदि भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो