scriptअजमेर: खुदाई में मिली चांदी के सिक्कों से भरी मटकी, सिक्के ले भागे मजदूर | excavation in antique coins found in ajmer | Patrika News

अजमेर: खुदाई में मिली चांदी के सिक्कों से भरी मटकी, सिक्के ले भागे मजदूर

locationअजमेरPublished: Sep 22, 2017 09:22:15 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अजमेर जिले में शुक्रवार को सड़क पर पाइप लाइन की खुदाई में चांदी के सिक्कों से भरी भटकी मिली। इसकी खबर मिलते खलबली मच गई।

coins found

coins found

अजमेर। अजमेर जिले में शुक्रवार को सड़क पर पाइप लाइन की खुदाई में चांदी के सिक्कों से भरी भटकी मिली। इसकी खबर मिलते खलबली मच गई। यहां काम कर रहे श्रमिक व क्षेत्रवासी में सिक्कों को लूटने की होड़ मच गई।
प्रकाश रोड स्थित अशोक नगर भट्टा क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर पाइप लाइन की खुदाई में चांदी के सिक्कों से भरी मटकी मिली। जेसीबी मशीन का पंजा मटकी में लगते ही सिक्कों की खनक से खलबली मच गई।
पंजे के साथ बाहर आई मटकी से गिरे सिक्के लेकर यहां काम कर रहे श्रमिक व क्षेत्रवासी में लूट मच गई। मिनटों में मटके से निकले चांदी के सिक्के साफ हो गए।

देर शाम सूचना पर पहुंची अलवर गेट थाना पुलिस ने सिक्के बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। शुक्रवार दोपहर प्रकाश रोड स्थित अशोक नगर भट्टा में गली में जेसीबी मशीन से पाइप लाइन खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक मटकी टूटने की आवाज आई। जेसीबी के पंजे में मिट्टी के साथ बाहर आई मटकी बाहर गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरी मटकी निकलते ही काम कर रहे मजदूर और क्षेत्रवासियों ने मिट्टी के साथ गिरे चांदी के सिक्के उठा लिए और चलते बने। सिक्के मिलने की घटना पर क्षेत्रवासियों ने भी चुप्पी साध ली। देर शाम सिक्के से भरा मटका मिलने की सूचना पर अलवर गेट थानाप्रभारी हरिपाल सिंह पड़ताल के लिए पहुंचे।
READ: बोले सर्राफ-कांग्रेस की तुलना में भाजपा राज में कम हुई स्वाइन फ्लू से मौत

प्रारंभिक जांच में सिक्के मिलने और लूट की बात सामने आई। मटके में मिले सिक्के ब्रिटिशकालीन है। सन 1905 के चांदी के सिक्के किंग जॉर्ज द्वितीय का चित्र है। पुलिस को भी आसपास रहने वालों ने सिक्के की जानकारी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो