झील में उतरा युवक शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पुष्कर रोड स्थित सेंचुरी पब्लिक स्कूल के पास आनासागर पाथवे पर रामनगर निवासी नरेन्द्रसिंह मित्र के साथ टहल रहा था। उन्हें पाथवे से झील के किनारे पर तीन पॉलिथिन बैग में सतह पर आए दो-दो हजार रुपए के नोट के बंडल दिखाई दिए। नरेन्द्रसिंह के अलावा वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी तुरन्त झील में उतर गया। उसने जैसे ही नोट का बंडल उठाया हाथ में रंग लग गया। कुछ नोट गल भी चुके थे। गौर से देखने पर नोट नकली होना पता चला। नरेन्द्र सिंह ने गंज थाने को सूचना दे दी। आनासागर चौकी प्रभारी बलदेव चौधरी ने मौके पर पहुंचकर झील से निकाले नोट जब्त कर पड़ताल शुरू कर दी।

असल की कॉपी पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि नकली नोट को चलन में लाने की कोशिश में हूबहू कॉपी की गई है। उस पर भारतीय रिजर्व बैंक अंकित है लेकिन दो हजार के असली नोट में आने वाला चांदी का तार इनमें नहीं है। नकली नोट पानी में तुरंत ही रंग छोड़ रहा है। पुलिस ने मामले की आरबीआई को भी जानकारी दी है।
...पहले भी मिल चुके हैं नोट इससे पूर्व 13 जून 2021 को आनासागर झील में रामप्रसाद घाट पर 200 और 500 रुपए के नोट से भरा बैग फेंकने का मामला सामने आया था। झील के आसपास मौजूद गोताखोरों ने कुछ नोट निकाले भी थे। पुलिस ने भी नोट बरामद किए लेकिन बैग नहीं मिला। हालांकि तब झील से बरामद किए गए नोट असली थे।
इनका कहना है... पुष्कर रोड पाथवे के पास झील के किनारे दो-दो हजार के नोट के बंडल मिले हैं। इस मामले में आरबीआई को लिखा जाएगा। मामले में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान के लिए नोडल थाना सदर कोतवाली को भेजा जाएगा।
बलदेव चौधरी, प्रभारी आनासागर पुलिस चौकी