scriptचालाकी काम न आई : सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती का मामला उजागर,आरोपी किसान गिरफ्तार | Farmer arrested for growing poppy in mustard field | Patrika News

चालाकी काम न आई : सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती का मामला उजागर,आरोपी किसान गिरफ्तार

locationअजमेरPublished: Feb 23, 2021 01:50:57 am

Submitted by:

suresh bharti

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना,मौके पर जाकर देखा तो शिकायत मिली सही,पुलिस यह पता लगा रही कि आरोपी कितने समय से कर रहा है नशे की खेती

चालाकी काम न आई : सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती का मामला उजागर,आरोपी किसान गिरफ्तार

चालाकी काम न आई : सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती का मामला उजागर,आरोपी किसान गिरफ्तार

चूरू. जिले के सांडवा पुलिस की नाक के नीचे एक किसान नशे की खेती कर रहा था। पुलिस को जानकारी तक नहीं मिल पाई। दिलचस्प बात यह है कि नशे की खड़ी फसल लहलहाने भी लगी थी। डीएसटी टीम के प्रभारी राकेश सांखला को मुखबिर के जरिए सूचना मिल गई।
ऐसे में किसान के मंसूबों पर पानी फिर गया

थाना इलाके के गांव कांधलसर की रोही में एक किसान सरसों की फसल की आड़ में अफीम की खेती कर रहा था। जिले में इस तरह की अब तक की पहली कार्रवाई बताई जा रही है। जब्त नशे की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। इधर, डीएसटी टीम की सूचना पर सांडवा पुलिस मौके पर पहुंची तो अफीम की खेती देखकर एक बारगी दंग रह गए।
पुलिस भी रह गई दंग

जानकारी के मुताबिक कांधलसर कातर समीप गांव कांधसलर की रोही में परमाराम जाट (57) अफीम की खेती कर रहा था। चकमा देने के लिए नशे की खेप को सरसों की फसल के बीच में लगाई हुई थी। खेत में कई बीघा मेंनशे की खेती को देखकर एकबारगी तो पुलिसकर्मी भी चौंक गए।
सांडवा पुलिस देर रात खेती की नाप-चौप में जुटी हुई थी। मामले में आरोपी परमाराम को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कांस्टेबल रामचंद्र बुडानिया, मुकेश, प्रमोद, धर्मेन्द्र आदि शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो