scriptचोरों के निशाने पर खेती के उपकरण | Farming equipment targeted by thieves | Patrika News

चोरों के निशाने पर खेती के उपकरण

locationअजमेरPublished: May 17, 2022 12:47:57 am

Submitted by:

Dilip

विगत कई दिनों से लगातार चोरी हो रहे हैं पानी इंजन एवं अन्य कृषि उपकरण
बाड़ी उपखंड क्षेत्र में चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जो चोर कभी रिहायशी मकानों और दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। अब उनकी ओर से खेती किसानी के उपकरणों को निशाना बनाया जा रहा है। विगत कई दिनों से खेतों को निशाना बना खेती के उपकरणों की चोरी की जा रही है।

चोरों के निशाने पर खेती के उपकरण

चोरों के निशाने पर खेती के उपकरण

बाड़ी. बाड़ी उपखंड क्षेत्र में चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जो चोर कभी रिहायशी मकानों और दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। अब उनकी ओर से खेती किसानी के उपकरणों को निशाना बनाया जा रहा है। विगत कई दिनों से खेतों को निशाना बना खेती के उपकरणों की चोरी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक महीने में एक ही जगह से 3 इंजन और पंप चोरी हो चुके हैं। जिसे लेकर अब किसानों में आक्रोश पैदा होता चला जा रहा है।
पम्प किया चोरी, किसानों में आक्रोश
बाड़ी कस्बे के अंडाना पैलेस से लाहोरिया पुरा जाने वाले रास्ते पर नरे की पुलिया के किनारे रखे इंजन के पंप को देर रात चोरों ने पार कर लिया। बताया जा रहा है कि इस जगह एक महीने में इंजन और पंप चोरी की यह तीसरी घटना है। जिससे किसानों में आक्रोश दिखाई दे रहा है । घटना को लेकर किसानों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए और चोरों के बढ़ते हौसले के लिए पुलिस की सुस्त गश्त व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया।पीडि़त किसान अशोक कुमार ने बताया कि उनके खेत में पानी के लिए इंजन और पंप नदी किनारे रखे हुए थे। रविवार देर रात इंजन और पंप की चोरी का प्रयास किया। इंजन को तो वे नहीं ले जा सके, लेकिन पंप और सेट को खोल कर ले गए।
15 दिन पहले भी हुई थी चोरी
एक किसान ने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर बगल में रखे रमाकांत पाठक का इंजन और पंप चोरी हुआ था। इससे पूर्व समाधिया के खेत पर पंप पर इंजन की चोरी हुई। तीनों घटनाएं एक महीने के अंदर अंदर हुई है। जिसे लेकर पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई हैं, लेकिन चोरों का आज तक कोई भी अता पता नहीं लग सका।
खेत से समर पंप भी चोरी
वहीं दूसरी ओर हाईवे किनारे बने होटल और खेतों से समर पंप एवं बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। होटल मालिक तलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास से खेत से 3 दिन पहले समर पंप चोरी हुआ है।
इधर, बाड़ी थाना अधिकारी ने बताया कि चोरों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी की वारदातों पर अंकुश जरूर लगेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो