अजमेर

festive season : खनकते बर्तनों से लौटी बाजार की चमक

बर्तन बाजार में 4 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
कोरोना के कारण तांबे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड

अजमेरOct 19, 2020 / 09:18 pm

himanshu dhawal

festive season : खनकते बर्तनों से लौटी बाजार की चमक

अजमेर. त्योहारी सीजन के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई दुकानोंं पर जमकर काउंटर चल रहे हैं। ग्राहकी बढऩे से दुकानदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है। बर्तनों की जमकर खरीददारी हो रही है।
जिन दुकानदारों ने संशय के चलते पहले स्टॉक नहीं मंगवाया था, वे भी निरंतर ऑर्डर दे रहे हैं। वर्तमान में घरेलू उपयोग के सामान की खरीददारी पर जोर है। दीपावली तक दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
4 करोड़ से अधिक का कारोबार!
शहर में बर्तनों की कई छोटी-बड़ी दुकानें है। बर्तनों की धनतेरस तक अच्छी बिक्री होती है। ऐसे में इस त्यौहारी सीजन में दुकानदारों को 4 करोड़ से अधिक के बर्तनों की बिक्री की उम्मीद है। इसके लिए दुकानदारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वर्तमान में घरेलू उपयोग में आने बर्तनों की खरीददारी पर जोर है।
कोरोना के कारण तांबे के बर्तन पर जोर

कोरोना संक्रमण के बाद से तांबे के बर्तन की खरीदारी की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। तांबे के बर्तन का उपयोग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के कारण कई वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। पहले सिर्फ तांबे के जग ही देखे जाते थे, लेकिन अब तांबे की बोतल, मग, कलश सहित कई सामान बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार तांबे के बर्तनों की बिक्री में 40 फीसदी इजाफा हुआ है।
शादी में भी बर्तनों का चलन
देवउठनी ग्यारस से शादी-विवाह प्रारंभ हो जाएंगे। शादी समारोह में उपहार (दहेज) के रूप में बर्तन दिए जाते हैं। इसके कारण भी आगामी दिनों में बर्तनों की जमकर खरीददारी होगी।
ठेलों पर भी उमड़े खरीदार

बाजार में अब अस्थाई ठेलों पर भी महिलाओं की भीड़ नजर आने लगी है। इसमें महिलाओं के श्रृंगार के सामान, घरों की सजावट के फूलदान, पोस्टर, प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां, फुटवियर, पर्स सहित कई आईटम की जमकर खरीदारी हो रही है। शहर के चूड़ी बाजार, मदार गेट, पुरानी मंडी सहित कई जगह अस्थाई ठेले लग गए हैं।

Home / Ajmer / festive season : खनकते बर्तनों से लौटी बाजार की चमक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.