scriptहैड कांस्टेबल को डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह से मारी गोली | firing on Head constable by dacoit Mukesh Thakur gang | Patrika News

हैड कांस्टेबल को डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह से मारी गोली

locationअजमेरPublished: Nov 30, 2020 12:06:16 am

Submitted by:

Dilip

-घायल अस्पताल में भर्ती
जिले में बदमाशों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। गत माह बाड़ी सदर थाना इलाके में पुलिसकर्मी को गोली मारने के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं वहीं रविवार को मनियां थाना इलाके एक हैड कांस्टेबल को कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह की ओर से गोली मारने का मामला सामने आया है।

firing.jpg

दो गुटों में फायरिंग।

धौलपुर. जिले में बदमाशों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। गत माह बाड़ी सदर थाना इलाके में पुलिसकर्मी को गोली मारने के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं वहीं रविवार को मनियां थाना इलाके एक हैड कांस्टेबल को कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह की ओर से गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल हैड कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को चिन्हित कर पकडऩे के प्रयास शुरू कर दिए है।
जानकारी के अनुसार यहां गत १८ अक्टूबर को जिला अस्पताल के वार्ड के बाथरूम की दीवार से पत्थर निकाल कर चोरों बंदी फरार हो गए थे। इसमें पुलिस ने दो बंदियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अजीत पुत्र राजकुमार जाति ठाकुर निवासी रतनपुर थाना बसेड़ी, कल्याण सिंह पुत्र शिबू उर्फ शिवचरण ठाकुर निवासी मुरावली थाना कंचनपुर अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर बने हुए है।
इन फरार आरोपियों के मनियां थाना क्षेत्र गांव गढ़ी विन्ती पुरा में छिपे होने की सूचना पर कौलारी थाना इलाके की सकवारा चौकी पर तैनात पुलिस हैड कांस्टेबल अशोक सिंह राजावत रवाना हो गए। यहां मनियां थाना इलाके के गांव खूबपुरा-राधेपुरा सडक़ मार्ग पर हैड कांस्टेबल अशोक सिंह के साथ कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरोह ने मारपीट करते हुए जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने घायल हैड कांस्टेबल को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर शाम को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।
बिना उच्चाधिकारियों की जानकारी के पहुंचा हैडकांस्टेबल
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि गत १८ अक्टूबर को जब जिला अस्पताल के वार्ड से बंदी फरार हुए थे, उस दौरान हैड कांस्टेबल अशोक सिंह राजावत बंदी वार्ड का प्रभारी था। मामले में दो बंदियों के अभी तक फरार चलने के कारण हैड कांस्टेबल पर जांच लम्बित बनी हुई है। इस बीच उसे जब सूचना मिली कि फरार बंदी गांव गढ़ी विन्ती पुरा में छुपे हुए है, तो वह बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए आरोपियों की तलाश में मौके के लिए रवाना हो गया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो