script

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

locationअजमेरPublished: Jul 19, 2019 03:15:09 pm

Submitted by:

Preeti Preeti Bhatt

हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार देर रात जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इसमें अजमेर के भी कई हज यात्री शामिल हैं।

first batch of HAJ pilgrims departure

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

अजमेर. हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार देर रात जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुआ। इसमें अजमेर के भी कई हज यात्री शामिल हैं। जयपुर में हाजियों को मदीना पाक के लिए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक अमीन कागजी, विधायक महेश जोशी, विधायक फरुख मोहम्मद, दरगाह कमेटी dargah के चेयरमैन अमीन पठान, हाजी महमूद खान आदि ने रवाना किया।
यह भी पढ़ें
बाबा निजामुलहक का उर्स (
urs) प्रारंभ

अजमेर. बाबा निजामुलहक उवैसिया का 80 वां उर्स गुरुवार से प्रारंभ हो गया। सुबह मजार शरीफ को गुलाबजल, केवड़े के जल से धोया गया। सांय 6 बजे से जायरीनों ने चादर चढ़ाई। कव्वालों ने ओढ़ो न चादरिया बाबा लाई तुम्हारे द्वार पर… सहित एक बढकऱ एक कव्वालियां पेश की। संध्या में दरगाह परिसर में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की आरती की गई। सांय 8 बजे से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। रात्रि 10 बजे से महफिल शुरू हुई। इस दौरान अजमेर की अगन पार्टी एवं कपासन की साबरी एण्ड पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश किए। शुक्रवार को सायं 6 बजे से चादर महोत्सव होगा। रात्री को कव्वाली व भजन होंगे। शनिवार को सुबह 5 बजे अग्गन एण्ड पार्टी रंग व सलाम पेश करेंगे। कुल के छीठों के साथ उर्स का समापन होगा।
यह भी पढ़ें

हज यात्रियों को सिखाए तौर-तरीके, कैसे करेंगे दुआ और कैसे रखेंगे सेहत का ख्याल

first batch of <a  href=
Haj pilgrims departure” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/19/ekta_kapoorr_4859017-m.jpg”>एकता कपूर Ekta Kapoor ने की जियारत

अजमेर. फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने गुरुवार ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश किए और आने वाली नई फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
एकता कपूर अपनी एक मित्र के साथ अपराह्न करीब 4.30 बजे दरगाह पहुंची। दरगाह के निजाम गेट के सामने कार से उतरते ही प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया।
यह भी पढ़ें

EID MUBARAK : यहां नसीब होती है जन्नत…देखें वीडियो

उनकी एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। यहां से वह बुलंद दरवाजे से सिर पर चादर व फूलों की टोकरी रख कर आस्ताने में पहुंचीं। उन्हें खादिम सैयद नदीम चिश्ती व इमरान चिश्ती ने जियारत कराई। हाजी कल्लू मियां ने दुआ की। एकता कपूर और उनकी मित्र की चुनरी ओढ़ाकर दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। उन्होंने अपने बेटे रवि कपूर के लिए दुआ मांगी। एकता ने कहा कि अभी बच्चे की उम्र कम है। एकता ने कहा कि कुछ वक्त बाद उसे भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में लेकर आएंगी। उल्लेखनीय है कि एकता कपूर की फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रानौत मुख्य भूमिका में है।

ट्रेंडिंग वीडियो