script

सेवाकाल में मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे पांच लाख रुपये

locationअजमेरPublished: Feb 26, 2021 09:45:54 am

Submitted by:

manish Singh

-जिला पुलिस कल्याण समिति का गठन, आश्रित परिसेवाकाल में मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे पांच लाख रुपये
 

मंदिर निर्माण के लिए एक और बड़ा आयोजन, कल होगा संकल्प,

मंदिर निर्माण के लिए एक और बड़ा आयोजन, कल होगा संकल्प,सेवाकाल में मृत्यु पर आश्रितों को मिलेंगे पांच लाख रुपये

अजमेर. जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों व जवानों के कल्याण के लिए जिला पुलिस कल्याण समिति का गठन किया गया है। समिति अजमेर जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारी व जवानों के वेतन से प्रतिमाह 100 रुपए की नियमित कटौती करेगी। इससे समिति के किसी भी सदस्य की सेवाकाल में किसी भी कारणवश मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सहायता राशि दी जाएगी।
यह होगा कमेटी का स्वरूप

एसपी शर्मा ने बताया कि कल्याण समिति में पुलिस अधीक्षक पदेन अध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर )मंत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उपाध्यक्ष व कैशियर लेखा शाखा स्थाई कोषाध्यक्ष रहेंगे। जबकि समिति के 21 सदस्यो सर्वसम्मति से प्रत्येक दो साल में चयन-मनोनयन किया जा सकेगा। समिति का सहकारिता विभाग से पंजीयन कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में सेवाकाल के दौरान पुलिस अधिकारी व जवान की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम होगा। समिति की प्रत्येक तीन माह में बैठक होगी। पुलिस कल्याण समिति में पर्याप्त धन उपलब्ध होने पर जिला पुलिस के कल्याण के लिए अन्य गतिविधियों व कार्यक्रम संचालित करने के लिए राशि स्वीकृत की जा सकेगी।
वेतन से कटेगी राशि

समिति सदस्यों से एकत्र की जाने वाली राशि प्रतिमाह वेतन से सीधे समिति के खाते में जमा की जाएगी। समिति के खाते में जमा की गई राशि का विवरण किसी भी सदस्य को जानने का अधिकार होगा। समिति का प्रतिवर्ष ऑडिट भी करवाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो