अजमेर. फाल्गुन के मौसम में रंगबिरंगे फूलों से प्रकृति इठलाती नजर आई। विभिन्न प्रजातियों के नयनाभिराम फूलों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। विविध रंगों के गुलाब, गैंदा, चम्पा और अन्य फूलों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। सुभाष उद्यान में शनिवार से प्रारंभ हुई पुष्पोत्सव पुष्प प्रदर्शनी में यह नजारा दिखा।आईजी रूपिन्दर सिंघ ने कहा कि फूल हमे जीवन में अच्छाइयों पर फोकस करने का संदेश देते हैं जैसे फूलों के साथ कांटे होते हैं। वैसे जीवन में अच्छाईयां और बुराईयां भी होती है। संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा ने कहा कि पुष्प प्रदर्शनियों से लोगों को प्रकृति को जानने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन किए जाने रहने चाहिए। इससे पहले संभागीय आयुक्त बी.एल.मेहरा, आईजी रूपिंदर सिंघ, महापौर बृजलता हाड़ा ने पुष्पोत्सव का उद्घाटन किया। निगम के उद्यान प्रभारी रविन्द्र कुमार सैनी, पार्षद शाकिर शाह, श्रवण कुमार, प्रतिभा पाराशर, रूबी जैन, लक्ष्मी बुन्देल, भरत जाटव सहित अन्य मौजूद रहे।