scriptForest Garden: वन मंत्री विश्नोई देंगे अजमेराइट्स को यह नायाब तोहफा | Forest Garden: Minister Sukhram vishnoi inaugrate city garden | Patrika News

Forest Garden: वन मंत्री विश्नोई देंगे अजमेराइट्स को यह नायाब तोहफा

locationअजमेरPublished: Nov 21, 2019 09:49:04 am

Submitted by:

raktim tiwari

यहां लोगों को सैर-सपाटे के अलावा बच्चों के लिए झूले और प्राकृतिक नजारे देखने का अवसर मिलेगा।

city garden ajmer

city garden ajmer

अजमेर. शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान (city garden) शुक्रवार से शहरवासियों को उपलब्ध हो जाएगा। सुबह 10 बजे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई (sukhram vishnoi ) इसका लोकार्पण करेंगे। यहां लोगों को सैर-सपाटे के अलावा बच्चों के लिए झूले और प्राकृतिक नजारे देखने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें

MDSU: 25 साल बाद यूनिवर्सिटी के सामने से हटेंगी थडिय़ां

22 जून 2017 को पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (gajendra singh khiwansar) ने शास्त्री नगर-लोहागल रोड पर नगर वन उद्यान की नींव रखी थी। यह उद्यान करीब एक साल से बनकर तैयार है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई इसका लोकार्पण (inaugration) करेंगे।
यह भी पढ़ें

Lesser Florican: गोडावण की तरह तरस जाएंगे खरमौर देखने के लिए

यहां उद्यान में पहाड़ों से बहकर आने वाले पानी के संग्रहण (water conservation) के लिए पाल और नालों पर एनिकट बनाए गए हैं। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। इसके अलावा चार वॉच टावर बनाए गए हैं। उद्यान में प्राकृतिक और कृत्रिम जलाशय है। बरसात (rain) के दौरान जलाशयों में पानी भी आया है। इससे पेड़-पौधों और घास की सिंचाई के पानी उपलब्ध हो सकेगा।
यह भी पढ़ें

अजमेर दरगाह झंकृत हुई शिवमणि के ड्रम की झंकारों से

घूम सकेंगे लोग

हरियाली उद्यान में पौधे और हरी घास (green grass) लगाई गई है। यहां लोग सैर-सपाटा कर सकेंगे। परिसर में करीब 450 पौधे लगाए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, अमलताश, गुलमोहर और अन्य पौधे शामिल हैं। वॉच टावर (watch tower) से समूची अरावली की पहाडिय़ों (aravallii hills) और शहर को देखा जा सकेगा। यहां कई वन्य जीव भी मौजूद हैं। इनमें खरगोश, जरख, सेवली, हिरण और अन्य जीव-जंतु दिखते रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बड़े पेड़ों पर तोता, मैना, कोयल और अन्य पक्षी भी बहुतायत में हैं।
यह भी पढ़ें

यहां 17 वोट वाली निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस पर भारी, मिल सकता है बड़ा पद

फैक्ट फाइल..
नगर वन उद्यान के लिए जमीन : 75 हेक्टेयर

खर्च हुई राशि : 2 करोड़ 75 लाख
मिलेगी यह सुविधाएं : वॉक-वे, चार व्यू पॉइन्ट, बायो टॉयलेट, चिल्ड्रन्स पार्क, नवगृह, योग वाटिका, साइकिल ट्रेक, स्मृति वन और अन्य
वन एवं पर्यावरण मंत्री नगर वन उद्यान का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यह आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
सुदीप कौर उप वन संरक्षण वन विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो