scriptकिसानों को होगा या नहीं फायदा, सीएम तो कर चुकी ये बड़ा ऐलान | Free elecricity to Farmers, Doubt in CM announcement | Patrika News
अजमेर

किसानों को होगा या नहीं फायदा, सीएम तो कर चुकी ये बड़ा ऐलान

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरOct 06, 2018 / 06:56 pm

raktim tiwari

free connection to farmers

free connection to farmers

अजमेर.

गौरव यात्रा के समापन पर कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य श्रेणी के कनेक्शन वाले किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए यह ऐतिहासिक कदम है। हालांकि सीएम ने घोषणा तो कर दी, लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी है। यह लागू होगी या नहीं यह बड़ा सवाल है।
राजे ने कहा था कि मोदी ने देश के गौरव को बढ़ाया है, जो गोल्डन पीरियड अभी हमने देखा है वो 50 साल कांग्रेस की सरकारों में कभी नहीं देखा गया। राजे ने कहा कि अब भारत महाशक्ति बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हमने लघु सीमान्त किसान के 50 हज़ार रुपए का कर्जा माफ किया।
वहीं 30 लाख लोगों को 9 हज़ार करोड़ रुपए बांटे। फसल बीमा योजना के तहत 30 हजार करोड़ रुपए बांटने का काम किया है। किसान के नुकसान पर 50 प्रतिशत को 35 प्रतिशत कर मुआवजा देने के लिए कहा गया। कांग्रेस के नेता अब सवाल कर रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय पिछले 3-4 महीनों से सक्रिय हुए हैं। नेताओं में बयान देने की होड़ मची है। विधानसभा में कभी कोई प्रश्न नहीं किया और अब सवाल पूछ रहे हैं। सदन में कभी कोई मुद्दा तक नहीं उठाया, कभी कोई सुझाव नहीं दिया।
और ये भी कहा था सीएम ने

– चंबल, ब्राह्मणी नदी का पानी बीसलपुर तक आएगा
– ईस्टर्न केनाल में सबसे ज्यादा फायदा अजमेर को

– बीसलपुर बांध की ऊंचाई बढ़ाएंगे
– सीकर, चूरू, झुंझुनूं को फ़्लोराइडयुक्त पानी से मुक्ति मिलेगी
भाजपा का कार्यकर्ता समझता है एक वोट की कीमत-सैनी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक वोट की कीमत क्या होती है यह अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। राजस्थान में भी हमारा राज आएगा। बूथ मजबूत तो भाजपा मजबूत, मेरा बूथ कमल का बूथ का नारा देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 65 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य तय किया गया है।
विकास के लिए वापसी जरूरी- पूनिया

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि देश पर राज करने का जिम्मा सिर्फ नेहरू खानदान ने ही ले रखा था। देश एवं राज्य के विकास के लिए मोदी एवं वसुंधरा की वापसी जरूरी है।
गरीब का किया सम्मान- माहेश्वरी

उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के माध्यम से गरीब का सम्मान किया है। वे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने गरीब के लिए योजनाएं शुरू की।
विकास की नहीं छोड़ी कोई कमी- देवनानी

शिक्षा राज्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को जवाब दिया। देश एवं राज्य में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान अब देश में 26 वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो