scriptGanesh Chaturthi 2021: मोदक का लगेगा भोग, घर-घर विराजेंगे गणेश | Ganesh Chaturthi 2021: Ganesh chaturthi festival in ajmer | Patrika News

Ganesh Chaturthi 2021: मोदक का लगेगा भोग, घर-घर विराजेंगे गणेश

locationअजमेरPublished: Sep 09, 2021 09:22:39 am

Submitted by:

raktim tiwari

कोरोना गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मंदिरों में गणपति का पूजन-श्रंगार, भोग लगाकर आरती करेंगे।

ganesh chaturthi in ajmer

ganesh chaturthi in ajmer

अजमेर. शहर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। घरों-मंदिरों में प्रथम पूज्य को स्थापित कर पूजा-अर्चना होगी। सिद्धि विनायक को मोदक का भोग लगाने के अलावा श्रंगार किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
ना मेले, ना गणपति महोत्सव
वैशाली नगर, आदर्श नगर न्यू केसरी कॉलोनी, पंचशील पुरानी मंडी, नया बाजार, पुष्कर रोड अजयनगर, नसीराबाद रोड, केसरगंज, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, अजयनगर और अन्य स्थानों पर डीजे की धुनों पर नृत्य, सार्वजनिक पांडाल और गणपति पूजन नहीं होंगे। लोग घरों और मंदिरों में पार्वती नंदन की पूजा-अर्चना करेंगे।
गणेश प्रतिमाओं की बिक्री
पुलिस लाइंस, गौरव पथ-आनासागर लिंक रोड, मार्टिंडल ब्रिज और आसपास के इलाकों में गुरुवार को गणेश प्रतिमाओं की बिक्री हुई। लोगों ने घरों में मिट्टी के गणपति भी तैयार किए। बाजारों में लोगों ने मोदक, मिश्री-मावे की मिठाई, वस्त्र, पान, श्रीफल और अन्य सामग्री खरीदी।
बाजारों में होगी खरीददारी
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर रवि योग में आएगी। इसके बाद लगातार दस दिन तक अच्छे मुर्हूत रहेंगे। कारोबारियों की खरीददारी की उम्मीद है। कई लोगों ने नई कार, जीप, स्कूटी, बाइक, एलईडी, फ्रिज, लेपटॉप, मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम, और अन्य इलेक्ट्रिानिक्स सामान बुक कराएंगे। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्कों, साडिय़ों, रेडिमेड कपड़ों की खरीददारी होगी।
यह रहेगा गणपति स्थापना मुर्हूत
सुबह 7.30 से 9 बजे तक शुभ मुर्हूतसुबह 11.30 से दोपहर 1.45 तक अभिजीत मुर्हूत

यूं करें गणपति पूजन
पट्टे पर पीला अथवा लाल वस्त्र सुसज्जित कर गणेशजी को पट्टे पर विराजमान करें। मंत्रोच्चार से स्नान कराएं। हरे मूंग, दूर्वा, पुष्प-माला चढ़ाएं। रोली-अक्षत से टीका करें। इसके बाद मोदक-लड्डू या घर में बनी कोई भी मिठाई से भोग लगाएं। विधि-विधान से आरती करें।
(जैसा आगरा गेट मंदिर के पुजारी घनश्याम आचार्य ने बताया)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो