30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh visarjan : ढोल-ढ़माकों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 12 Sep 2019, 1:23 PM IST

Ganesh visarjan : ढोल-ढ़माकों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Ganesh visarjan : ढोल-ढ़माकों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

अजमेर. शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (ganesh pratimaon ka visarjan) जारी है। कॉलोनियों और घरों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर जुलूस के रूप में आजाद पार्क पहुंचकर विसर्जन कर रहे है। नगर निगम (nagar nigam) के आजाद पार्क में बने कुंड में गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। श्रद्धालु ढोल-ढमाकों के साथ विसर्जन करने के लिए पहुंचने लगे है। श्रद्धालु गुलाल और रंग उड़ाते चल रहे है। नगर निगम की ओर से इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे है। वहां पर नगर निगम के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
अन्न-धन से निर्मित गजानंद के लगाया अन्नकूट का भोग

अजमेर. आगरा गेट बालू गोमा गली स्थित कार्यसिद्धि गजानन मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव (Ganesh Chaturthi Festival) के तहत अन्न धन से निर्मित गजानन के अन्नकूट का भोग लगाया गया। मंदिर के संरक्षक कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि अन्न-धन से निर्मित गजानन महाराज ( gajanan maharaj) की झांकी के साथ ही 151 किलो का तिरंगा लड्डू भी बनाया गया है। रविवार को संध्या आरती के बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। इसमें कदम भोग, दही के चावल, मीठे चावल, कड़ी, हलवा, पूरी का भोग अर्पित किया।


प्रोगे्रसिव लेडिज क्लब ने मनाया गणेशोत्सव

अजमेर. वैशाली नगर (Vaishali Nagar) स्थित एक होटल में प्रोग्रेसिव लेडिज़ क्लब (पीएलसी) की ओर से गणेशोत्सव व जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान गणेश व श्रीकृष्ण की मनोरम झांकियों के साथ पूजा-अर्चना की गई। क्लब की निदेशिका डॉ. जया अगनानी, पदमा शिवनानी, शिल्पी गुप्ता, पूजा जयसिंघानी, कल्ब कंवीनर परमिंदर कौर, कंचन खटवानी, दीपा वाधवा, पूजा जयसिंघानी आदि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।