script

एक और शर्मनाक घटना, जबरन शराब पिलाई और फिर हाथ पैर बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

locationअजमेरPublished: Jul 10, 2018 06:29:36 pm

www.patrika.com/rajasthan-news/

gang rape in ajmer

एक और शर्मनाक घटना, जबरन शराब पिलाई और फिर हाथ पैर बांधकर किया सामूहिक दुष्कर्म

अजमेर। आनासागर बारादरी घूमने आई किशोरी को अगवाकर, नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को नारीशाला अध्यक्ष व पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव पीडि़ता को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के समक्ष पेश हुई। एसपी सिंह ने पीडि़ता की बात सुनने के बाद आरोपित युवकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जानकारी अनुसार, आन्दर कोट क्षेत्र में रहने वाली बिहार राज्य की किशोरी अपने परिवार के साथ रहकर घरेलू कामकाज कर गुजर-बसर करती है। गत दिनों पीडि़ता आनासागर बारादरी घूमने गई तो उसे अन्दर कोट क्षेत्र में रहने वाले आरिफ व बबूल नामक युवक मिले। आरिफ ने उसे जबरन ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। इसके बाद आरोपित उसे फॉयसागर झील की तरफ जंगल में ले गए। जहां आरोपितों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। काफी देर होने के बाद पीडि़ता को आरिफ नामक युवक उसके घर के पास छोड़ गया।
पीडि़ता से की मारपीट
घटना के बाद भी पीडि़ता और उसके परिजन ने चुप्पी साध ली, लेकिन आरोपित आरिफ की पत्नी को घटना का पता चला तो उसने पीडि़ता के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद मामला सार्वजनिक हो गया। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाएं पीडि़ता को नारीशाला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के समक्ष पेश किया। भारती श्रीवास्तव ने एसपी राजेन्द्र सिंह को प्रकरण से अवगत करवाते हुए कार्रवाई की मांग की।
आरोपितों को जानती थी पीडि़ता
पीडि़ता ने बताया कि आरिफ को वह पहले से जानती थी। वह पूर्व में जहां किराए के कमरे में रहती थी वहां आरिफ अपना ऑटो रिक्शा पार्क करने आता था। घटना वाले दिन भी आरिफ उसे ऑटो रिक्शा लेकर मिला। उसने घर छोडऩे की बात कही थी लेकिन वह घर छोडऩे के बजाए फॉयसागर रोड स्थित जंगल में ले गया। जहां आरोपित ने अपने साथी कोटड़ा निवासी बबलू के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़ता के परिजन सहमे
आरोपित युवक के डर से पीडि़ता के परिजनाें ने चुप्पी साधे रखी और उन्होंने शिकायत देने से इनकार कर दिया, लेकिन पीडि़ता के सामने आने पर उन्होंने उसे हिम्मत दिलाई। पीडि़ता किसी भी समाज, समुदाय की हो उसके साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो