scriptमहाराष्ट्र के नन्दपुर से होती है गांजे की सप्लाई! | Ganja is supplied from Nandpur in Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र के नन्दपुर से होती है गांजे की सप्लाई!

locationअजमेरPublished: Jul 07, 2021 12:53:07 am

Submitted by:

manish Singh

प्राइवेट बस से पहुंच रही खेप, पुलिस कर रही है मुख्य आरोपी के मोबाइल नम्बर को ट्रेस

महाराष्ट्र के नन्दपुर से होती है गांजे की सप्लाई!

महाराष्ट्र के नन्दपुर से होती है गांजे की सप्लाई!

अजमेर.

नशीले पदार्थोंं के व्यापार में भगवान गंज सांसी बस्ती के तार महाराष्ट्र के नन्दनपुर से जुड़े हैं। बस्ती में सप्लाई होने वाले मादक पदार्थ की खेप भी वहीं से आती है। तस्कर परबतपुरा बायपास तक निजी बस से पहुंचता है और यहां 15 से 20 किग्रा का पैकेट थमाने के बाद आगे निकल जाता है। क्लॉक टावर थाना पुलिस महाराष्ट्र नन्दपुर से अजमेर की सांसी बस्ती तक गांजे की खेप पहुंचाने वाले अशोक सांसी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
एक बार में 20 किग्रा की खेप

अनुसंधान अधिकारी व थानाप्रभारी दिनेश कुमावत की पड़ताल में सामने आया कि सांसी बस्ती निवासी अरविन्द उर्फ करण सांसी, मुकेश उर्फ साहिल सांसी तक गांजे की खेप महाराष्ट्र के नन्दपुर से पहुंच रही है। उन्हें महाराष्ट्र में बसा अशोक सांसी अजमेर तक गांजे की सप्लाई देकर जाता है। वह जब भी आता है कम से कम 15 से 20 किग्रा का पैकेट उतार कर जाता है।
निजी बस से सप्लाई

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अशोक महाराष्ट्र से अजमेर तक लम्बी दूरी की प्राइवेट बस में सफर करता है। वह अरविन्द व मुकेश को अजमेर के परबतपुरा बायपास पर पार्सल थमाने के पश्चात आगे निकल जाता है या फिर महाराष्ट्र की तरफ लौट जाता है। वह पूर्व में भी कई मर्तबा अजमेर आ चुका है।
सीडीआर खोलेगी राज
पुलिस प्रकरण की पड़ताल में अरविन्द उर्फ करण सांसी, मुकेश उर्फ साहिल सांसी के बयानों की तस्दीक के लिए उनके मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस दोनों की सीडीआर से महाराष्ट्र नन्दपुर निवासी अशोक सांसी के नम्बर और उसके अजमेर आने की तस्दीक में जुटी है।
यह है मामला

अलवर गेट थाना पुलिस ने 3 जुलाई की रात जिला स्पेशल टीम की सूचना पर सांसी बस्ती निवासी अरविन्द उर्फ करण, मुकेश उर्फ साहिल सांसी व आदर्शनगर निवासी पुनीत शर्मा को 4.900 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार कर उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो