scriptगरबा व ओडिशी नृत्य ने मचाई धूम | Garba and Odissi dance created a boom | Patrika News

गरबा व ओडिशी नृत्य ने मचाई धूम

locationअजमेरPublished: Nov 10, 2019 09:58:22 pm

Submitted by:

baljeet singh

पुष्कर मेला स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन

गरबा व ओडिशी नृत्य ने मचाई धूम

पुष्कर मेला स्टेडियम पर ओडिसी नृत्य प्रस्तुति देती स्थानीय बालिकाएं

पुष्कर. पुष्कर मेला स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन समां बांध रहे है। स्थानीय एवं गुजरात से आए कलाकारों में आकृति चौहान के साथ समूह ने गरबा नृत्य किया।

शाम होते ही मंच पर गुजरात की संस्कृति स्टेज पर जीवंत हो उठी। आकृति व राधिका दग्दी, संजू नायक, भावना नंदवानी, कोमल टेलर, पायल टेलर व रोशनी व पिंकी,गायत्री बैरवा, पूजा,दीपा, कंचन कवर, नंदनी पाराशर, रागिनी मेवाड़ा, राजा बाबू सुशांत ने समूह नृत्य किया। वहीं अक्षिता भट्ट, मीनल शर्मा, भूमिका शर्मा ने ओडिशी की प्रस्तुति देने के साथ ही आयोजन स्थल तालियांे की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
आज कैलाश खेर लाइव कन्सर्ट

पुष्कर मेला 2019 में सोमवार को अनेक प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिनमें कैलाश खेर लॉइव कंन्सर्ट की प्रस्तुति होगी।
जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे दुग्ध दोहन, प्रात: 11 बजे अश्व प्रतियोगिता, शाम 6 बजे महाआरती, शाम 6.30 बजे पदम चन्द देहुदी, अक्षिता भट्ट व मीनाक्षी शर्मा कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। शाम ७ बजे कैलाश खेर लाइव कंसर्ट व 7.30 बजे क्लाकिल नृत्य पुराना रंगजी का मन्दिर पर आयोजित होगा।
—————————————-

आखिरी पंचतीर्थ महास्नान के साथ धार्मिक पुष्कर मेले का समापन कल

कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

पुष्कर. कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को धार्मिक पुष्कर मेले का आखिरी पंचतीर्थ महास्नान होगा। हजारों श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसी के साथ ही पांच दिन से चल रहा धार्मिक पुष्कर मेला सम्पन्न हो जाएगा। मेला मैदान में सुबह दस बजे समापन समारोह मनाया जाएगा।
सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही पुष्कर सरोवर में पूर्णिमा का महास्नान शुरू हो जाएगा। पंचतीर्थ महास्नान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरोवर के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है। सुरक्षा के साथ साथ गोताखोर लगाए गए है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था है। पूरे मेला क्षेत्रों में अलग अलग कार्यपालक मजिस्टे्रट लगाए गए हैं।
————
पुष्कर सरोवर के घाट पर संतों का शाही स्नान आज

पुष्कर सरोवर के राजबोहरा घाट पर कार्तिक मास की ब्रह्म चतुर्दशी पर सोमवार सात बजे संतों का शाही का स्नान होगा। राम रमैया आश्रम के महंत स्वामी प्रेमदास व सैन भक्ति पीठ के संस्थापक सैनाचार्य अचलानन्द के सान्निध्य में कस्बे के मठ मंदिरों के संत, महंत सामूहिक रूप से यह धार्मिक रस्म पूरी करेंगे। सभी संत संन्यास आश्रम के सामने से पदयात्रा करते हुए गुरूद्वारे के पीछे परिक्रमा मार्क से राजबोहरा घाट पर शाही स्नान करेंगे। पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करेके नशामुक्ति व शांति का संदेश देते हुए परिक्रमा करेंगे।
——————-

प्रदर्शनी व शिल्पग्राम में बढ़ी खरीदारी

अजमेर. अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला परवान पर है। देश के विभिन्न प्रदेशों, विभिन्न जिलों के पर्यटकों, श्रद्धालुओं की रविवार को दोपहर बाद आवक बढ़ गई। इसके चलते मेला मैदान क्षेत्र, नागौर रोड स्थित प्रदर्शनी व स्टाल्स, शिल्पग्राम आदि दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई। स्टॉल्स एवं प्रदर्शनी में हर्बल ब्यूटी, रेडिमेड कपड़ों, हैंडीक्राफ्ट की वस्तुएं आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं लोगों की ओर से गन्ने की भी खरीदारी की गई। कार्तिक स्नान के बाद महिलाएं गन्ने खरीदकर ले जाती हैं। पुष्कर में गन्नों की बिक्री भी बहुत हो रही है।
खुले में बिक रही मिठाई व खाद्य सामग्री, देखकर करें खरीदारी

मेले में हाथ ठेलों पर खुले में आगरा का पेठा सहित अन्य मिठाइयां व खाद्य सामग्री खुले में बिक रही है। ऐसे में इन पास मच्छर, मक्खियां बैठने के साथ धूल के कण भी गिर रहे हैं। हाथ ठेलों पर मिठाइयों व खाद्य सामग्री को ढककर नहीं रखने के चलते इनके सेवन से लोग बीमार भी हो सकते हैं। दुकानदारों/हाथठेला चालकों की ओर से इन खाद्य सामग्री को ढककर/पारदर्शी पात्र आदि में रखनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो