scriptGirls Tracking: Ncc cadets tracking on Taragarh hills | Girls Tracking: लगाए जयकारे, बढ़ाए तारागढ़ पहाड़ी पर कदम | Patrika News

Girls Tracking: लगाए जयकारे, बढ़ाए तारागढ़ पहाड़ी पर कदम

locationअजमेरPublished: Nov 08, 2022 08:45:27 pm

Submitted by:

raktim tiwari

तारागढ़ किले पर पहुंचते ही कैडेट्स के चेहरे खिल उठे। सबने आसपास के नजारों को मोबाइल में कैद दिया।

लगाए जयकारे, बढ़ाए तारागढ़ पहाड़ी पर कदम
लगाए जयकारे, बढ़ाए तारागढ़ पहाड़ी पर कदम

विभिन्न प्रांतों की एनसीसी कैडेट्स (all india girls tracking expidition) ने मंगलवार को तारागढ़ पहाड़ी कदम बढ़ाए। उन्होंने उत्साह के साथ पथरीली डगर पर ट्रेकिंग की। कैडेट्स ने पहाड़ी की ऊंची चोटी पर पहुंच कर ध्वज फहराया। इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान निदेशालय की कैडेट्स ने ट्रेकिंग की। अधिकारियों ने अरावली पर्वतमाला की जैव विविधता, औषधीय पौधों और पौराणिक महत्ता बारे में कई जानकारियां दी। कैडेट्स ने भारत माता के जयकारे लगाए। तारागढ़ किले पर पहुंचते ही कैडेट्स के चेहरे खिल उठे। सबने आसपास के नजारों को मोबाइल में कैद दिया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.