चांदी में भी गिरावट आगरा सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में भी गिरावट रही। इसकी कीमत में 327 रुपए की गिरावट रही। इसके चलते आगरा सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव प्रति किलोग्राम 64,618 रुपए रह गए। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,945 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.36 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। बुधवार को कॉमेक्स पर हाजिर सोने की कीमत 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,892 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। डॉलर के मजबूत होने पर सोने की कीमतों में बिकवाली देखी गई।
सावों के लेकर चल रही खरीदारी
सावों के लेकर चल रही खरीदारी
इन दिनों सर्राफा बाजार में अक्षय तृतीया के अबूझ सावे समेत अन्य सावों को देखते खरीदारी का दौर चल रहा है। आगरा के नजदीक होने के कारण धौलपुर में आगरा और दिल्ली के भाव प्रभावित करते हैं। सावे से पहले सोना-चांदी के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,491 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।