script

Good News: बीटीयू से मिली इंजीनियरिंग कॉलेज को ए-ग्रेड

locationअजमेरPublished: Jul 05, 2020 07:27:05 am

Submitted by:

raktim tiwari

सामाजिक सरोकार, विद्यार्थियों के प्रवेश, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया गया।

engineering college

engineering college

अजमेर.

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या को ‘एÓ ग्रेड से नवाजा है। क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू के तहत शैक्षिक नवाचार, तकनीकी उपयोग और सह शैक्षिक गतिविधियों के आधार पर ग्रेड जारी की गई है।
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष अपने क्षेत्राधिकार वाले इंजीनियरिंग कॉलेज को क्वालिटी इंडेक्स वैल्यू के तहत ग्रेड जारी करता है। इसमें विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात, इंटरनेट सुविदा, वेतनमान, सह शैक्षिक पाठ्यक्रम, शोध पत्र, प्लेसमेंट और अन्य बिंदु शामिल होते हैं।
READ MORE: college education: इस परीक्षा से नाराज थे कॉलेज टीचर्स, विभाग ने लिया यू-टर्न

कॉलेज को मिली ए ग्रेड
प्राचार्य उमांशकर मोदानी ने बताया कि बीकानेर टेक्निक यूनिवर्सिटी से कॉलेज को ए ग्रेड मिली है। कॉलेज ने 1000 में से 720 अंक हासिल किए हैं। पिछले वर्ष कॉलेज को महज 531 अंक मिले थे। इससे कॉलेज को बी ग्रेड मिली थी। एक वर्ष में कॉलेज ने कई शैक्षिक नवाचार किए गए। इनमें प्लेसमेंट, प्रौद्योगिक उपयोग, सह शैक्षिक गतिविधियों और नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत शामिल है। प्रकोष्ठ समन्वय डॉ. नीतू शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकार, विद्यार्थियों के प्रवेश, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया गया।
READ MORE: शवयात्रा मार्ग पर विवाद : महिला की अर्थी रास्ते में पड़ी रही, दो पक्ष लाठी-भाटा से लड़ते रहे

महिला इंजीनियरिंग कॉलेज को बी ग्रेड
बीटीयू की सूची में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज को बी ग्रेड से नवाजा गया है। कॉलेज को 1000 में से 548 अंक मिले हैं। मालूम हो कि महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी ब्रांच में सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत दाखिले होते हैं। यहां सरकारी सीट को लेकर छात्राओं ने कई बार मांग भी उठाई है।

ट्रेंडिंग वीडियो