scriptGood News: प्लाज्मा डोनेट करेंगे पुलिस लाइन के दो जवान | Good News: Two police lines cops donate Plasma to Needy person | Patrika News

Good News: प्लाज्मा डोनेट करेंगे पुलिस लाइन के दो जवान

locationअजमेरPublished: Sep 18, 2020 05:51:54 am

Submitted by:

raktim tiwari

नेहरू अस्पताल से आई मांग पर दोनों ने प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला किया है।

plasma donate

plasma donate

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

कोरोना संक्रमण से देश में जबरदस्त खौफ है। संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इनके सबके बीच कई लोग लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक 4.0 तक देवदूत बनकर सामने आए हैं। अजमेर पुलिस लाइंस के दो जवान भी इनमें शामिल हैं। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से आई मांग पर दोनों ने प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला किया है।
कोरोना संक्रमितों के उपचार में प्लाज्मा लाइफ लाइन का काम कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार ने भी प्लाज्मा डोनेशन पर जोर दिया है। इसी कड़ी में अजमेर पुलिस लाइंस के दो जवान भी प्लाज्मा दानदाताओं में शामिल हो गए हैं। नेहरू अस्पताल से आई मांगनेहरू अस्पताल से ओ-पॉजीटिव वाले व्यक्ति के प्लाज्मा डोनेशन की मांग आई। यह एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के संज्ञान में आया। यह बात पुलिस लाइंस तक पहुंची। यहां दो जवानों ने प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई। इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शुक्रवार को नेहरू अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करेंगे।
डोनेशन से नहीं डरें..
चिकित्सकों के अनुसार प्लाज्मा डोनेशन से स्वास्थ्य को कोई हानि नहीं पहुंचती है। कोरोना संक्रमितों के लिए यह संजीवनी के समान है। पुलिस अधिकारी खान मोहम्मद, वकील प्रशांत यादव सहित कई लोगों ने पिछले दिनों प्लाज्मा डोनेट किया है।

जेएलएन अस्पताल की डिमांड के बाद पुलिस लाइंस के दो जवानों ने प्लाज्मा डोनेट करने की पहल की है। हमने उन्हें भेजने की अनुमति दी है।
कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी अजमेर


बोला रामपाल… फोन में चैट देखकर या बिना देखे करता हूं डिलीट…
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का घूसकांड पिछले चार-पांच महीने से जारी था। निलंबित कुलपति का दलाल रणजीत अधिकारियों/कर्मचारियों से बेरोकटोक कॉलेज की फाइल मंगवाता था। वह बाकायदा फाइलों के लिए निर्देश भी देता था। कॉलेजों से लेन-देन की सैटिंग और चैटिंग का यह ब्यौरा एसीबी की एफआईआर में दर्ज है।
साहब पूछ रहे वर्कलोड के बारे में
6 अगस्त 2020 (12:40:47) पर रणजीत (7023814102) और कॉलेज प्रतिनिधि राजेंद्र (9664423724) के बीच बातचीत हो रही है। रणजीत कहता है…वो क्या कह रहा है। राजेंद्र कहता है…अन्य व्यक्ति के पास अभी पैसा नहीं है। रणजीत कहता है…उसको कहना तुम्हारे मामले में बात हो गई है। या तो 1500-2000 रुपए प्रति छात्र दे दो या एक फिक्स अमाउन्ट 5 से 6 लाख रुपए दे जाए….। पांच लाख उसके दे देंगे और 1.5-2 लख रुपए हम रखेंगे। आगे रणजीत कहता है….साहब वर्कलोड के बारे में पूछ रहे थे कि राजेंद्र से बात हुई क्या?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो