हिमांशु धवल
अजमेर. शहर के बीच से गुजर रहे डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉपोरेशन) ट्रेक और एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हालांकि 33 फीसदी स्टाफ के साथ काम शुरू होने से काम की गति अभी धीमी है। आगामी दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि प्रवासी श्रमिकों के जाने के कारण काम में थोड़ी परेशानी आ रही है, लेकिन काम फिर से शुरू होने से शहरवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है।