scriptसंभागीय मुख्य वन संरक्षक के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं खुली पोल | Governmental arrangements opened in front of Conservator of Forests | Patrika News

संभागीय मुख्य वन संरक्षक के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं खुली पोल

locationअजमेरPublished: Dec 03, 2020 11:52:51 pm

Submitted by:

Dilip

वैसे तो वन विभाग धौलपुर और अन्य सरकारी महकमे अपनी व्यवस्थाओं के दुरस्त और बेहतर होने के तमाम दावे करते हैं। लेकिन गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक भरतपुर टीसी वर्मा के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं की पोल चंबल स्थित राष्ट्रीय घडिय़ाल सेंचुरी में खुल गई। मुख्य वन संरक्षक सर्किट हाउस से निरीक्षण करने के लिए चम्बल स्थित राष्ट्रीय घडिय़ाल सेंचुरी पहुंचे।

संभागीय मुख्य वन संरक्षक के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं  खुली पोल

संभागीय मुख्य वन संरक्षक के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं खुली पोल

धौलपुर. वैसे तो वन विभाग धौलपुर और अन्य सरकारी महकमे अपनी व्यवस्थाओं के दुरस्त और बेहतर होने के तमाम दावे करते हैं। लेकिन गुरुवार को मुख्य वन संरक्षक भरतपुर टीसी वर्मा के सामने ही सरकारी व्यवस्थाओं की पोल चंबल स्थित राष्ट्रीय घडिय़ाल सेंचुरी में खुल गई। मुख्य वन संरक्षक सर्किट हाउस से निरीक्षण करने के लिए चम्बल स्थित राष्ट्रीय घडिय़ाल सेंचुरी पहुंचे। जहां उन्हें वोट से जलीय जीवों को देखना था और उनके बारे में जानकारी लेनी थी। इसके लिए चंबल किनारे सरकारी और निजी राज निवास पैलेस की वोट खड़ी थी लेकिन राज निवास पैलेस की वोट की रूपरेखा एवं सुंदरता को देखकर खुद मुख्य वन संरक्षक अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ राज निवास पैलेस की वोट में बैठ गए तथा उन्होंने सरकारी वोट को अनदेखा कर दिया।
इस दौरान संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने स्थानीय अधिकारियों से पूछा भी कि यह किसकी वोट है। जिस पर स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पैलेस की हैं। इससे सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है लेकिन पूरे मामले में बड़ा सवाल ये है कि जब खुद मुख्य वन संरक्षक को अपने ही विभाग की सरकारी वोट पसंद नहीं आई तो यहां घूमने वाले देश विदेश के सैलानियों को सरकारी वोट कैसे पसंद आएंगी। ऐसे में सरकारी वोट की आमदनी कम ही होगी और निजी वोट की आमदनी अधिक होगी। पैलेस की निजी वोट जहां देखने में सुंदर और सुविधाजनक है, वहीं सरकारी वोट में से अधिकारियों के सामने ही एक युवक पानी को डिब्बे से बाहर निकलता दिखाई दिया।
फोटो है।
संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने किया चंबल घडिय़ाल सेंचुरी का निरीक्षण
धौलपुर. वन विभाग के संभागीय मुख्य वन संरक्षक भरतपुर टीसी वर्मा ने गुरुवार को राष्ट्रीय चंबल घडिय़ाल सेंचुरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने सुबह सर्किट हाउस में भी डीएफओ चंबल सेंचुरी फुरकान अली खान एवं डीएफओ धौलपुर केसी मीना के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके बाद मुख्य वन संरक्षक स्थानीय अधिकारियों के साथ चंबल स्थित राष्ट्रीय घडिय़ाल सेंचुरी पहुंचे। जहां वोटिंग कर जलीय जीवों सहित अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे घडिय़ाल सेंचुरी के रेंज कार्यालय पहुंचे। जहां रेंजर जोधाराज सिंह अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने कड़़ी नाराजगी जताई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा संभागीय मुख्य वन संरक्षक ने रामसागर सेंचुरी और वन मंडल धौलपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ धौलपुर के डीएफओ केसी मीना और चंबल सेंचुरी के डीएफओ फुरकान अली खान भी साथ रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो