scriptछात्रा से एक साल से था प्रेम संबंध! | Had a love affair with the student for a year | Patrika News

छात्रा से एक साल से था प्रेम संबंध!

locationअजमेरPublished: Oct 24, 2021 02:27:18 am

Submitted by:

manish Singh

गैंग रेप से किया इनकार

छात्रा से एक साल से था प्रेम संबंध!

छात्रा से एक साल से था प्रेम संबंध!

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती सुनील रावत ने छात्रा से एक साल से प्रेम संबंध की बात कबूली है। उसने कहा कि 21 अक्टूबर को वह छात्रा के साथ खरेखड़ी पुष्कर गया था। यहां सावित्री माता मंदिर घूमने के बाद देर शाम दोनों अजमेर लौट आए। लेकिन देर होने से छात्रा ने घर जाने से इन्कार कर दिया। उसने समझाया लेकिन वह फिर भी घर जाने को राजी नहीं हुई। उन्होंने फव्वारा सर्किल से विषाक्त खरीदा और फिर से पुष्कर खरेखड़ी रोड स्थित पहाडिय़ों के बीच कच्चे रास्ते से एक किमी. दूर चले गए। जहां उन्होंने विषाक्त सेवन कर लिया। उसके बाद उसे होश नहीं रहा।
आरोपी की सूचना पर मिला शव
जानकारी अनुसार आरोपी सुनील रावत 22 अक्टूबर की शाम अद्र्धचेतनावस्था में घर पहुंचा। परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सुनील ने अपने परिजन को छात्रा का शव खरेखड़ी के निकट पहाडिय़ों में पड़ा होने की सूचना दी। तब जाकर छात्रा के परिजन उसे तलाशते हुए पहुंचे। गौरतलब है कि घटना स्थल मुख्य मार्ग से करीब एक किमी दूर दुर्गम क्षेत्र में है। जहां सामान्य तौर पर पहुंचाना भी मुश्किल है। छात्रा के परिजन का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के साथ रेप करने के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाया।
गैंग रेप से किया इनकार

आरोपी सुनील कुमार ने गैंग रेप व मारपीट जैसी किसी भी घटना से इनकार किया। जबकि मृतका के शरीर पर पुलिस, परिजन ने जाहिरा चोट के निशान पाए हैं। पुलिस को मृतका की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही बलात्कार व मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
शाम को मोबाइल फोन हुआ बंद
इधर छात्रा के परिजन ने बताया कि शाम 5 बजकर 12 मिनट पर उनकी बेटी से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। इसके बाद 5 बजकर 55 मिनट पर उसका मोबाइल फोन स्विचऑफ हो गया। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू करते हुए रात 9 बजे उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ बर्बरता करते हुए हाथ-पैर तोड़ दिए। वहीं उसकी आंख पर भी चोट का निशान है।
आरोपी दो बच्चों का पिता

पड़ताल में आरोपी सुनील रावत के विवाहित होने के साथ ही दो बच्चों का पिता होना पता चला है। जबकि छात्रा का गतवर्ष लॉकडाउन में विवाह हुआ था। दोनों की पहचान कहां, कैसे हुई यह पुलिस जांच कर रही है।
इनका कहना है…

प्रकरण में मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अनुसंधान कर मृत्यु के कारण और उससे जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
विकास शर्मा, एसपी

ट्रेंडिंग वीडियो