उसने किया था ऐसा शर्मनाक काम, अब पुलिस ने धरा
अजमेरPublished: Apr 26, 2019 06:12:09 pm
दलित नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार के आरोपी को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उसने किया था ये शर्मनाक काम, अब मिलेगी सजा
अजमेर. दलित नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने के आरोपी को गंज थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
वृत्ताधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि बोराज तेजाजी के मंदिर के पास रहने वाले अजय सिंह रावत पुत्र रामदेव रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजयसिंह का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मेडिकल फोरेंसिक विभाग में बलात्कार से संबंधित मेडिकल करवाया। इसके बाद उसके अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया।
यह है मामला-
आरोपी के खिलाफ बोराज रोड पर रहने वाली किशोरी की मां ने बुधवार शाम को रिपोर्ट दी थी कि करीब आठ माह पहले उसकी बेटी को घर में अकेली पाकर आरोपी अजय सिंह ने बलात्कार किया था। जिससे उसकी बेटी गर्भ है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया। जिसमें आठ माह की गर्भवति होने की बात सामने आ गई थी। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।