पुलिस के अनुसार बुबानी गांव की सरहद पर नोलखा रोड पर रविवार सुबह झाडिय़ों में नवजात बालक का शव मिलने की सूचना से सनसनीफेल गई। पॉलीथिन में डालकर झाडिय़ों में फेंक गए नवजात के शव की सूचना मिलते ही गेगल थाने से सहायक उपनिरीक्षक तेजमल और हैडकांस्टेबल कानाराम, सिपाही गणेश घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने झाड़ी में पड़ी प्लास्टिक की थैली बाहर निकाली। जिसमें एक नवजात शिशु मृतावस्था में मिला। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी के बाद नवजात के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गेगल थाना पुलिस ने अज्ञात माता के खिलाफ नवजात के जन्म के साक्षय को छीपाने का प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
7 से 8 माह का था नवजात चिकित्सकों के मुताबिक नवजात भ्रूण करीब 7 से 8 माह का था। संभवत: किसी महिला व उसके परिवार ने अनचाहे गर्भ व बच्चे की पैदाइश को छीपाने के लिए बच्चों को जन्म देने के बाद झाडिय़ों में फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम में डीएनए सेम्पल सुरक्षित रखे है।
कंटिली झांडिय़ा और कांटे ग्रामीणों ने पॉलीथिन जब झाड़ी से बाहर निकाली गई तो नवजात को सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। मुंह पर कांटे व कचरा चिपका था। कांटे से चेहरे पर चीरे लग गए। जिससे खून निकल रहा था। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।
इनका कहना है…
बुबानी गांव की सरहद पर नोलखा रोड पर नवजात शिशु का शव मिला। अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
तेजमल, सहायक उप निरीक्षक गेगल