scriptHeavy Rain: अजमेर में झमाझम बरसात , घरों-दुकानों में घुसा पानी | Heavy Rain: Rain pour ajmer, Water on Roads and Houses | Patrika News
अजमेर

Heavy Rain: अजमेर में झमाझम बरसात , घरों-दुकानों में घुसा पानी

तूफानी बारिश से समूचे शहर में पानी का सैलाब उमड़ा। निचली बस्तियों में गलियों,घरों और दुकानों में तीन से पांच फीट पानी भर गया गया।

अजमेरSep 22, 2021 / 06:09 pm

raktim tiwari

heavy rain in ajmer

heavy rain in ajmer

अजमेर. आसोज की घटाएं बुधवार दोपहर शहर में ताबड़तोड़ बरसीं। अधिकांश बाहरी और निचले इलाके जलमग्न हो गए। प्रमुख सड़कों, निचले इलाकों के घरों और दुकानों में पानी भर गया। बरसात से आम जनजीवन पर जबरदस्त असर पड़ा। मौसम विभाग ने 67.8 मिलीमीटर (पौने तीन इंच) और सिंचाई विभाग ने 80 मिलीमीटर (साढे तीन इंच) बारिश दर्ज की।
घनघोर घटाएं दोपहर 3 बजे से झमाझम बरसी। तूफानी बारिश से समूचे शहर में पानी का सैलाब उमड़ा। निचली बस्तियों में गलियों,घरों और दुकानों में तीन से पांच फीट पानी भर गया गया। बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों के फर्नीचर, अनाज और इलेक्ट्रिक सामान खराब हो गए।
निचले इलाके हुए जलमग्न
गुर्जर धरती, भजनगंज, सुनहरी कॉलोनी,प्रकाश रोड नगरा, अशोक नगर भट्टा, बिहारी गंज, जादूघर, मेयो गल्र्स कॉलेज, सुभाष नगर से सटी कॉलोनी और अन्य क्षेत्र ताबड़तोड़ बारिश से जलमग्न हो गए। कई घरों, दुकानों में पानी घुस गया। लोग बाल्टी लेकर पानी निकालने की मशक्कत करते नजर आए।

Home / Ajmer / Heavy Rain: अजमेर में झमाझम बरसात , घरों-दुकानों में घुसा पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो