एस्कैप चैनल से सटा मकान धराशायी, दो अन्य मकान व दीवार भी ढहे
अजमेरPublished: Jul 20, 2023 11:40:26 pm
जनहानि नहीं : शहर के गढ़ी मालियान, सुंदरविलास, पुरानी मंडी सोलथंभा में भी जर्जर मकान-दीवार गिरे , प्रशासन ने एस्कैप चैनल के गेट बंद करवाए
शहर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब नजर आने लगा है। गुरुवार को तीन अलग-अलग जगह मकान व दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि मकान काफी समय से अनुपयोगी थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


एस्कैप चैनल से सटा मकान धराशायी, दो अन्य मकान व दीवार भी ढहे
अजमेर. शहर में पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब नजर आने लगा है। गुरुवार को तीन अलग-अलग जगह मकान व दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि मकान काफी समय से अनुपयोगी थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आनासागर एस्कैप चैनल से सटे सुंदर विलास क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। पुरानी मंडी, सोलथंभा भवन के पीछे सूना मकान भी गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे ढह गया। गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक दीवार ढह गई। एहतियातन निगम प्रशासन ने आनासागर झील के एस्कैप चैनल के गेट बंद कर दिए हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी भवन व दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं हैं।केस संख्या एक