लाठी से पीट-पीट कर हत्या दरअसल,मृतक की सालीू ने अपने जीजा को मौत के घाट इसलिए उतार दिया कि जब उससे अवैध सबंध थे तो फिर दूसरी महिला से भी शारीरिक सम्बन्ध क्यों बनाए। यह तो धोखा है। इसी आवेश में आकर साली ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला पारसी को गिरफ्तार कर लिया है। मसूदा थानाधिकारी शांतिलाल जीनगर ने बताया कि शनिवार को रतनपुरा में शैतान सिंह रावत का शव एक होटल के बाहर पड़ा मिला था। इस पर मोटरसाइकिल गिरी हुई थी। पुलिस ने टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की।
…जीजा का जवाब सुनकर हो गई आग बबूला पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शैतान सिंह के अपनी बड़ी साली पारसी से अवैध सम्बंध थे। बाद में उसने किसी अन्य महिला से भी अवैध सम्बंध बना लिए थे। इसके चलते साली से दूरियां बढ़ गईं। जब साली ने वजह पूछी तो शैतान ने कहा कि वह अब तेरे से नहीं उस महिला से अवैध सबंध रखेगा। यह सुनकर पारसी आग बबूला हो गई। उसने आव देखा न ताव और रात में लाठी से पीट-पीट कर शैतान की हत्या कर दी। इसके बाद वह कुएं में कूद गई। बाद में ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाल कर ब्यावर के अस्पताल में भर्ती कराया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पारसी को ब्यावर चिकित्सालय से धर-दबोचा।
पारसी की चोटी के बाल मिले पुलिस के अनुसार शैतान सिंह शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत होकर रतनपुरा स्थित होटल पर पहुंचा, जहां किसी अन्य महिला से अवैध सम्बंध को लेकर पासरी की उससे तकरार हो गई। इसके बाद उसने शैतान के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। लाठी से वार करने के दौरान शैतान के हाथ में पारसी की चोटी आ गई। इसके चलते ही पुलिस को मौके पर बालों का गुच्छा मिला था।
कुएं में गिरने से हुई घायल शैतान सिंह की हत्या के बाद पारसी शनिवार को कुएं में कू द गई। ग्रामीणों ने उसे मसूदा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसे ब्यावर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसे ब्यावर अस्पताल से गिरफ्तार किया।
पत्थर गिरने की रची कहानी परिवार वालों को शैतान के उसकी साली से अवैध सम्बंध की बात पता नहीं चले। इसके लिए उसने घर व पड़ौसियों को उसके घर में रात्रि को अचानक पत्थर आने की बात कही और गांव के पास स्थित होटल पर रहने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि उसके साली से अवैध संबंधों की जानकारी उसकी पत्नी को थी। पत्नी व साली के अलावा किसी तीसरी महिला से संबंध होने की बात पर पारसी बर्दाश्त नहीं कर पाई।
पारसी के पति की हो चुकी मौत हत्या की आरोपी पारसी के पति की काफी पहले मौत हो गई है। इसके चलते परिवार का खर्चा चलाने में शैतान सहायता करता था। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। मृतक शैतान और हत्या की आरोपी पारसी दोनों के दो-दो बच्चे हैं।
यह रहे पुलिस टीम में शामिल हत्या का मामला उजगार करने वाली पुलिस टीम में मसूदा थानाधिकारी जीनगर, जवाजा थानाधिकारी महावीर प्रसाद मीणा, सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा, एएसआई पांचूलाल गुर्जर, हैड़ कांस्टेबल संजीव कुमार, सिपाही नगेन्द्र सिंह तंवर, छोटूलाल, हनुमान सिंह, श्यामलाल, रामकरण, नेमीचंद, महेश कुमार, रणवीर, राजीव एवं दिनेश कुमार शामिल रहे।