scriptIllegal transport: यमराज भी हुए स्मार्ट, अब यूं फर्राटे से दौड़ते हैं उनके यमदूत | Illegal transport: Tractor's and other vehicle runs illegal in ajmer | Patrika News

Illegal transport: यमराज भी हुए स्मार्ट, अब यूं फर्राटे से दौड़ते हैं उनके यमदूत

locationअजमेरPublished: Jun 18, 2018 07:07:42 pm

Submitted by:

raktim tiwari

आपातकालीन सेवा, नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों तथा पानी के टैंकरो को इससे मुक्त रखा गया था।

illegal transport

illegal transport

अजमेर

शहर का निजाम बदलते ही उसके आदेश भी हवा हो गए हैं। शहर में दुर्घटनाओं का कारण बन चुके तथा यातायात में बाधक बन रहे ट्रैक्टर ट्रॉलियों को गत वर्ष जिला कलक्टर ने आदेश जारी प्रतिबंधित कर दिया था। यह प्रतिबंध कुछ दिन तक प्रभावी भी रहा लेकिन अब इस आदेश की कलक्ट्रेट की धज्जियां उड़ाई जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंखे मंूदे हुए हैं।
गत वर्ष शहर के एक भाजपा नेता के पुत्र की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर अजमेर शहर में यातायात का सुगम संचालन एंव सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम, जन सुरक्षा एवं यातायात के समुचित नियंत्रण के लिए शहर में इनके संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
प्रतिबंध के चलते कुछ दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गली मोहल्लों से होकर गुजरने लगे लेकिन अब बेखौफ होकर शहर के सभी मार्गों पर बैखौफ ट्रैक्टर ट्रॉलियां दौड़ रही है और जिम्मेदार आंखे मूंदे हुए है। कलक्टर के आदेशों के अनुसार अजमेर संविदा यात्री बसों, भार वाहन, मध्यम भार वाहन तथा ट्रैक्टर- ट्रॉलियों आदि का संचालन नगर निगम सीमा में 24 घंटे पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया था।
इन वाहनों को नगर निगम सीमा में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 एवं 89 के बाईपास से होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

शहर में केवल वे ही भार वाहन रात्रि 11 से सुबह 6 बजे तक शहर में प्रवेश कर सकते हैं, जिनके पास अजमेर शहर की बिल्टी हो अथवा शहर में माल लोडिंग करना होगा। आपातकालीन सेवा, नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों तथा पानी के टैंकरो को इससे मुक्त रखा गया था।
यातायात में बाधक
ट्रक्टर ट्राली का उपयोग कृषि कार्यों के किया जाता है लेकिन इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। यह धीमी गति से चलते हैं इसके कारण इनके पीछे यातायात रेंग कर चलता है इससे सड़क पर जाम लगता है।
बिना संकेत के ये कभी भी कहीं भी मुड़ जाते हैं इससे अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं। कई ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों ने अपने बचाव के लिए सादे कागज पर पीडब्ल्यूडी वर्क अथवा नगर निगम लिखकर भी भी चिपका रखा है जिससे इन्हें कोई रोके नहीं।
सड़कों के किनारे, रामगंज थाने के पास, रीजनल कॉलेज, नौसरघाटी, एमपीएस स्कूल, आदर्श नगर आदि क्षेत्र में बजरी व पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली दिनभर खड़ी रहती है। हाल ही दो महिला अफसरों ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा भी था।
शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिबंधित है। पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं वह कार्रवाई करे। इस सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।

अरविंद कुमार सेंगवा,अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अजमेर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो