अजमेरPublished: Aug 25, 2023 03:00:52 pm
Kirti Verma
Monsoon Update: मानसून का 85 दिन का सफर पूरा हो चुका है। 1 जून से अब तक 450 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जिले में औसत 550 मिलीमीटर के आंकड़े को पूरा करने के लिए 100 मिलीमीटर बरसात चाहिए।
अजमेर/ पत्रिका. monsoon Update: मानसून का 85 दिन का सफर पूरा हो चुका है। 1 जून से अब तक 450 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जिले में औसत 550 मिलीमीटर के आंकड़े को पूरा करने के लिए 100 मिलीमीटर बरसात चाहिए। बचे 37 दिन में झमाझम बरसात हुई तो फायदा हो सकता है। जिले में मानसून की अवधि 1 जून से 30 सितम्बर (122 दिन) तक मानी जाती है। इस दौरान होने वाली बरसात से खेतों में सिंचाई, तालाबों-बांधों में पानी आता है। साथ ही सालभर जलापूर्ति के लिए पानी मिलता है। इस साल के मानसून के 85 दिन बीत चुके हैं।