समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका- सिंह
विधिक जागरूकता कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मनाए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत शुक्रवार को सचिव शक्ति सिंह ने महारानी महिला महाविद्यालयए में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

धौलपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मनाए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत शुक्रवार को सचिव शक्ति सिंह ने महारानी महिला महाविद्यालयए में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर में सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान आदि काल से ही महत्वपूर्ण रहा है। परिवार के संचालन एवं देश के विकास में भी महिलाओं का योगदान रहा है। नारी प्रेम, समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। नारी को पुरूष का आधा अंग माना जाता है, परन्तु समाज में उसे पुरूष के समान सभी अधिकार प्राप्त नहीं हैं।
भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में नारी अधिकारों की बात कही गई है। हमारे संविधान में पुरूष एवं महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। यदि किसी महिला के साथ उसका पति या पति का कोई सगे संबंधी कू्ररता पूर्वक व्यवहार करने की कोशिश करता है या कू्ररतापूर्वक व्यवहार करता है तो ऐसी महिला भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकती हैं। इस दौरान डॉ. के.के. गुप्ता प्रिंसीपल महारानी कन्या कॉलेज, डॉ. एस.के. जैन प्रिंसीपल राजकीय पीजी कॉलेज, कैलाशचंद शर्मा डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा ने भी विचार व्यक्त किए गए। संचालन बृजमोहन झा ने किया।
अब पाइए अपने शहर ( Ajmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज