scriptImprovement of work of Panchayats being tested in nine subjects | नौ विषयों में परखी जा रही पंचायतों के काम की बेहतरी | Patrika News

नौ विषयों में परखी जा रही पंचायतों के काम की बेहतरी

locationअजमेरPublished: Oct 13, 2022 07:53:33 pm

Submitted by:

tarun kashyap

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023 : श्रेष्ठ पंचायत को मिलेंगे 5 करोड़ रुपए

हर ग्राम पंचायत को अनिवार्य रूप से करना होगा आवेदन

नौ विषयों में परखी जा रही पंचायतों के काम की बेहतरी
नौ विषयों में परखी जा रही पंचायतों के काम की बेहतरी
तरुण कश्यप

अजमेर. केन्द्र सरकार 9 विषयों में पंचायतों की बेहतरी परख रही है। हर क्षेत्र में अव्वल आने वाली पंचायत को 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की चयन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। इसके तहत वर्ष 2023 में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर नौ विषयों की प्रश्नावली तैयार की गई है। इसे पंचायत अवार्ड पोर्टल के माध्यम से 20 अक्टूबर तक भरा जाएगा। देशभर में प्रथम 3 ग्राम पंचायत, 3 पंचायत समिति एवं 3 जिला परिषद को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया जाएगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.