विवादित भूखंड के बदले वैकल्पिक भूखंड आवंटन की राह हुई आसान
अजमेरPublished: Jan 14, 2022 09:24:03 pm
अब सचिव स्तर पर ही हो सकेगा निपटारा
शहर के सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ


ajmer
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण व अन्य स्थानीय निकायों से भूखंड खरीदने और उसके विवादित होने के कारण वर्षो से धक्के खा रहे लोगों को अपने भूखंड मिलने का रास्ता आसान हुआ है। अब ऐसे विवादित भूखंडों के बदले वैकल्पिक भूखंड आवंटित करने की कार्रवाही स्थानीय निकाय स्तर पर ही की जाएगी।