अजमेर

पंचशील में शूकरशाला का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

किया प्रदर्शन

अजमेरOct 24, 2021 / 07:31 pm

bhupendra singh

piggery in the city

अजमेर. अजमेर शहर के पॉश सघन आबादी क्षेत्र व पर्यटन स्थल से जुड़े मुख्य स्थल पर अजमेर नगर निगम की ओर से प्रतावित शूकरशाला निर्माण के प्रति क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। पंचशील सी व डी ब्लॉकवासियों ने बताया कि प्रस्तावित शूकरशाला के लिए जो स्थान चयनित किया गया है, वह नितांत रिहायशी क्षेत्र है। उसके ठीक नजदीक अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से सार्वजानिक उद्यान बनाया जाना भी प्रस्तावित है। यह स्थल मुख्य पर्यटन स्थल झलकारी बाई स्मारक व अजमेर को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग के अत्यंत नजदीक है। यहां नजदीक ही सांइस पार्क भी बनाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शूकरशाला को शहर से दूर बनाना चाहिए। आबादी के बीच इसका निर्माण जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
हर स्तर पर विरोध
इस विषय में नगर निगम के महापौर,आयुक्त, क्षेत्रीय पार्षद, कलक्टर आदि को अवगत करा दिया गया है। विधायक वासुदेव देवनानी, सांसद भागीरथ चौधरी तक भी बात पहुंचाई गई है। फिर भी नहीं मानने पर कानून का रास्ता अपनाया जाएगा।
एस.एन.अग्रवाल ने बताया कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा,स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण और नगरवासियों को शान्तिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शूकरशाला का स्थान नगर से दूर चयनित करना चाहिए। सीवरेज, नाली व सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण की लम्बित मांगों के पूरा करने के बजाय वातावरण को दूषित करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देना नागरिकों के हितों पर कुठाराघात है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शूकरशाला निर्माण को रुकवाने, सीवरेज, नाली व सड़क निर्माण को लेकर श्याम भाटिया, आर एम माथुर,महेश जैनानी, प्रेमराज चौधरी, शैलेश मथुरिया, मोहित सिप्पी, हितेश, महेश, जितेंद्र पारीक सहित क्षेत्रवासियों ने विचार – विमर्श किया।
read more: 41 महीनों में महिलाओं को संपत्ति खरीद पर मिली 7.84 करोड़ की छूट

Home / Ajmer / पंचशील में शूकरशाला का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.