यह हुई थी घटना गत २८ अप्रेल को कचहरी परिसर में दस्यु लुक्का के दो भाइयों ने पेशी पर आए एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली युवक के बजाय वहां मौजूद एक अन्य शख्स को लग गई। पैदल आए नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए। कचहरी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हडक़ंप मच गया था। दूसरे व्यक्ति के कनपटी पर गोली लगी थी। आरोपी कचहरी परिसर में देवकापुरा मौरोली निवासी रामपाल पर फायरिंग कर रहे थे। लेकिन, रामपाल दोनों युवकों को पहचान गया और हड़बड़ा गया। दोनों युवकों ने पिस्टल और देसी कट्टा युवक पर तान दिया। इस बीच पिस्टल का फायर अटक गया। कट्टा ताने युवक फायर करता, तब तक रामपाल ने वहां चाय की थड़ी पर बैठे सांदरा गांव निवासी कमलसिंह जाटव की ओट ले ली। कट्टे से निकला फायर कमलसिंह की कनपटी पर लगा। फायर करने के बाद दोनों हमलावर पैदल ही हथियार लहराते हुए भाग गए।
लुक्का को छुड़ाने के प्रयास में भी शामिल था रवि
3 मार्च 2021 को पेशी पर धौलपुर आए कुख्यात दस्यु धर्मेन्द्र उर्फ लुक्का को रोडवेज बस से भरतपुर ले जाते समय उसके हथियारबंद साथियों ने छुड़ाने का प्रयास किया था। उस मामले में लुक्का के भाई रवि सहित अन्य की भूमिका थी।
भूमि को लेकर है विवाद
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि रामपाल का दस्यु लुक्का उर्फ धर्मेन्द्र और उसके परिवार से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में दोनों के मध्य पूर्व में भी विवाद हो चुका है। लुक्का के जेल जाने के बाद से लुक्का का भाई इनामी बदमाश रवि उसे मारने की कोशिश कर रहा था।
पूर्व में भी हुई थी परिसर में फायरिंग
16 दिसंबर 2021 को कचहरी परिसर में हत्या के एक मामले में पेशी पर आए आरोपी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपी पर फायर भी किया गया लेकिन, फायर मिस होने से आरोपी बच गया था। बाद में हमलावर मौके से भाग निकले थे।
टीम में यह थे शामिल पुलिस उपाधीक्षक प्रवेन्द्र महला, डीएसटी प्रभारी लाखनसिंह, एएसआई दिलीप सिंह, सिपाही दिलीप सिंह, कमाण्डो सुरेश सिंह, सिपाही ईश्वर सिंह, नीरज, नरेन्द्र, शिवसिंह तथा धर्मा शामिल थे।
इनका कहना है
कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात के बाद से एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस पर पुलिस ने शनिवार को देव का पुरा जंगलों से लुक्का के भाई इनामी बदमाश रवि उर्फ रवीेन्द्र को गिरफ्तार किया है। उससे अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है। प्रवेन्द्र महला, पुलिस उपाधीक्षक शहर, धौलपुर