script

Independence day: 75 वें स्वधीनता दिवस पर कई जगह लहराएगा तिरंगा

locationअजमेरPublished: Aug 14, 2022 05:04:36 pm

Submitted by:

raktim tiwari

स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

75 वें स्वधीनता दिवस पर कई जगह लहराएगा तिरंगा

75 वें स्वधीनता दिवस पर कई जगह लहराएगा तिरंगा

अजमेर. शहर में 75 वां स्वाधीनता दिवस सोमवार को उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। सरकारी और निजी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय सहित बोर्ड, निगम सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह इस बार पुलिस लाइन मैदान में होगा। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया सुबह 9.05 बजे समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस, सीआरपीएफ, अर्द्ध सैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड के जवान मार्च पास्ट करेंगे। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि कृषि मंत्री ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मार्चपास्ट, लोकनृत्य, राज्यपाल का सन्देश पठन,पारितोषिक वितरण, सामूहिक नृत्य, व्यायाम एवं राष्ट्रगान होगा।

200 फीट पर लहराएगा तिरंगा

सर्किट हाउस पहाड़ी पर पहली बार संभाग का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। 67 मीटर (219.816 फीट) ऊंच स्टील के पोल पर 40 गुणा 72 फीट का तिरंगा फहराया जाएगा। इस पर 35.68 लाख रुपए खर्च आया है। पोल के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।

कई जगह होंगे कार्यक्रम

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सुबह 8 बजे कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अजमेर डिस्कॉम के निदेशक एन.एस.निर्वाण पंचशील स्थित मुख्यालय पर तरंगा फहराएंगे। इसी तरह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर प्रशासक एल.एन.मंत्री, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एस.के.उपाध्याय, राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला मिश्रा, इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या में प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जितेंद्र डीगवाल, डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक नवीन परसुरामका, कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ध्वजारोहण करेंगे। कलक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर अंशदीप, संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ध्वज फहराएंगी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d05os

यहां भी होंगे कार्यक्रम

इसी तरह सीबीएसई रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान और अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय पर भी ध्वजारोहण होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय, राजस्व मंडल में अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आई कार्यालय पर महानिरीक्षक रूपिंदर सिंघ, एसपी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ध्वजारोहण करेंगे। शहर में विभिन्न थानों पर थाना प्रभारी ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा कई निजी, सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो