scriptindependence day: शहर में शान से लहराया स्वीधनता दिवस पर तिरंगा | Independence day: Fag hosting on 75th Independence anniversary | Patrika News

independence day: शहर में शान से लहराया स्वीधनता दिवस पर तिरंगा

locationअजमेरPublished: Aug 15, 2022 10:19:13 am

Submitted by:

raktim tiwari

पुलिस लाइन मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह, 70 प्रतिभाओं को सम्मान

 शहर में शान से लहराया स्वीधनता दिवस पर तिरंगा

शहर में शान से लहराया स्वीधनता दिवस पर तिरंगा

देश के 75 वें स्वाधीनता दिवस पर सोमवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया न ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। पटेल मैदान से बाहर पहली बार हुआ समारोह अलग नजर आया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण हुए।

जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में सुबह 9.05 बजे कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया। एडीएम भावना गर्ग ने राज्यपाल कलराज मिश्र का संदेश पढ़कर सुनाया।

दिखी तिरंगी छटा

आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर 75 वां स्वाधीनता समारोह मनाया गया। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य और सामूहिक व्यायाम पेश किए। शिक्षकों और अन्य विभागों के कार्मिकों ने योग-व्यायाम और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अन्य जगह समारोह

राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। अजमेर डिस्कॉम के पंचशील स्थित मुख्यालय में एमडी एन.एस. निर्वाण, आयुर्वेद निदेशालय, रोडवेज कार्यालय, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में प्रशासक एल.एन.मंत्री ने ध्वजारोहण किया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एस.के. उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d1i3i

यहां भी ध्वजारोहण

सीबीएसई रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय और राजस्व मंडल में भी ध्वजारोहण हुआ। स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रा सेनानी शोभाराम गहरवार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के रसाला बावड़ी स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनालाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया। पंचशील नगर विकास समिति ए के तत्वावधान में चाणक्य स्मारक पर ध्वजारोहण किया गया। दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, बड़ल्या इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ.रेखा मेहरा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जे. के. डीगवाल, नगर निगम कार्यालय में महापौर बृजलता हाड़ा ने ध्वज फहराया। इसके अलावा शहर के सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज में भी ध्वजारोहण हुए। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह नहीं हुए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d1i3k

राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला मिश्रा कलक्ट्रेट परिसर और निवास स्थान पर जिला कलक्टर अंशदीप, संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहराsp, डीआरएम कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक नवीन परसुरामका, जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने तिरंगा फहराया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो