अजमेर

Independence day: देखें वीडियो…यूनिवर्सिटी में कुलपति ने फहराया तिरंगा

बरसात के बीच तिरंगा फहराया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों में उत्साह नजर आया।

अजमेरAug 15, 2020 / 09:52 am

raktim tiwari

mdsu ajmer

अजमेर.
स्वाधीनता दिवस पर शनिवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया गया। भादौ की बरसात के बीच पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। महर्षि दयानंद सरस्वती विवि में कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने ध्वज फहराया। बरसात के बीच तिरंगा फहराया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों में उत्साह नजर आया।
पटेल मैदान में संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कोरोना संक्रमम के चलते समारोह इस बार समारोह बिल्कुल अलग दिखा। सरकार के आदेशानुसार खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित नहीं किया गया। शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण हुए। सियासी संकट और कोरोना संक्रमण के चलते इस बार डॉ. शर्मा नहीं पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस, हाड़ी रानी बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और अन्य ने मार्चपास्ट किया।
बच्चों की नहीं भागीदारी
कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों की भागीदारी नहीं दिखी। राजस्थानी लोकनृत्य और देशभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य पेश नहीं किए गए। शिक्षकों और अन्य विभागों के कार्मिकों ने योग-व्यायाम और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल कलराज मिश्र के सन्देश का पठन किया गया। सीबीएसई रीजनल ऑफिस, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय और राजस्व मंडल में भी ध्वजारोहण हुआ। स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में स्वतंत्रा सेनानी शोभाराम गहरवार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के रसाला बावड़ी स्थित मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनालाल बाकोलिया ने ध्वज फहराया।

Home / Ajmer / Independence day: देखें वीडियो…यूनिवर्सिटी में कुलपति ने फहराया तिरंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.