जयपुर रोड स्थित एक खेत में उल्लू के घायल होने की सूचना मिली। उसके पंख पर गंभीर चोट लगने से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर सुधीर माथुर ने सहायक वनपाल जयसिंह और अन्य को मौके पर भेजा। टीम ने उल्लू को अपने कब्जे में लिया। टीम उल्लू को लेकर शास्त्री नगर स्थित पशु चिकित्सालय में पहुंची। यहां उसके पंख पर दवाई लगाकर पट्टी की गई।
और होगी दवाई-पट्टी
विभागीय कार्मिकों ने बताया कि उल्लू के पंखे पर लगी चोट ज्यादा है। इसके चलते उसके दो से तीन बार दवाई-पट्टी करनी पड़ेगी। विभाग ने उसे अपनी निगरानी में लिया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक उसकी देखभाल की जाएगी।

बड़े आकार का उल्लू…
रेंजर माथुर ने बताया कि घायल अवस्था में मिले उल्लू का आकार सामान्य से कुछ ज्यादा है। दिखने में यह इंडियन ईगल आउल प्रतीत हो रहा है। इसके बारे में फोटो सहित विभिन्न स्त्रोत से जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों और मुख्यालय को भी सूचना भेजी गई है।