scriptआखिर निकल गया इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त ,17 को आएंगे पायलट | Indira's statue unveiled on 17th, pilots will arrive | Patrika News

आखिर निकल गया इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त ,17 को आएंगे पायलट

locationअजमेरPublished: Feb 14, 2020 04:44:11 pm

Submitted by:

Preeti

इंदिरा की प्रतिमा का अनावरण 17 को, पायलट आएंगे
-तीन साल बाद हटेगा प्रतिमा से तिरपाल

आखिर निकल गया इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त ,17 को आएंगे पायलट

आखिर निकल गया इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त ,17 को आएंगे पायलट

अजमेर. स्टेशन रोड पर पिछले तीन साल से तिरपाल में लिपटी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण का मुहूर्त निकल गया है। उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 17 फरवरी को प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने गुरुवार को इसकी मंजूरी शहर कांग्रेस को दे दी है। पायलट 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे अजमेर आएंगे। यहां इंदिरा गांधी स्मारक के पीछे स्थित मोइनिया इस्लामिया स्कूल के मैदान पर आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
19 साल हो गए प्रतिमा को आए

इंदिरा गांधी की प्रतिमा वर्ष 2001 में तत्कालीन नगर सुधार न्यास सदर डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने बनवाई। वर्ष 2011 में शहर कांग्रेस ने इसके लिए राशि जमा कराई और वर्ष 2017 में अजमेर विकास प्राधिकरण से मूर्ति लेकर स्मारक पर स्थापित की गई
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार के अंक में ‘इंदिरा प्रतिमा को पायलट का इंतजार’ शीर्षक से फोटो स्टोरी प्रकाशित कर तीन साल से अनावरण नहीं होने का मुद्दा उठाया। इसके बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने पायलट से बात कर उनसे प्रतिमा अनावरण की तिथि ली।
ये था मुद्दा : इंदिरा प्रतिमा को पायलट का इंतजार……..

3 साल से बीच बाजार तिरपाल में लिपटी खड़ी है अनावरण के लिए

अजमेर. स्टेशन रोड पर पिछले तीन साल से तिरपाल में लिपटी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को अनावरण के लिए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के आने का इंतजार है। दरअसल शहर कांग्रेस पायलट के हाथों प्रतिमा का अनावरण कराने की जिद पर अड़ी है। अपनी व्यस्तता के कारण पायलट लोकार्पण के लिए अजमेर नहीं आ पा रहे हैं। पिछले साल इंदिरा गांधी की जयंती से ठीक एक दिन पहले 18 नवम्बर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां आजाद पार्क में सभा को संबोधित किया। इसमें महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा का अनावरण करने की मांग उठाई। इस बीच चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने घोषणा कर दी कि शहर कांग्रेस ने पायलट से बात करके अनावरण के लिए 6 दिसम्बर की तारीख तय की है। ऐसे में गहलोत के हाथों अनावरण भी अटक गया। हालांकि शहर अध्यक्ष विजय जैन का कहना है कि पायलट से बातचीत में अब तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। अब जल्दी ही उनसे मिलकर अनावरण की तिथि तय की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो